Sawan Purnima 2025 Tithi and Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में सावन मास की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ और पुण्यकारी माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी के साथ भगवान शिव की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। बता दें कि श्रावण मास के अंतिम दिन पूर्णिमा होती है, जिसे कजरी या श्रावणी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। वहीं, इस दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा तिथि के दिन विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति सभी सुखों को भोगकर अंत में बैकुंठ धाम को जाता है। साथ ही, धन-धान्य, सुख-समृद्धि और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। इसके अलावा पूर्णिमा तिथि पर स्नान-दान का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ के साथ स्नान-दान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं सावन की पूर्णिमा के दिन पितरों का तर्पण करना भी बहुत शुभ माना जाता है। हालांकि इस बार पूर्णिमा तिथि दो दिनों तक पड़ने से व्रत रखने को लेकर लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति बन गई है। ऐसे में आइए जानते हैं। सावन पूर्णिमा 2025 की तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय।

प्रेमानंद महाराज ने बताया ये 6 चीजें इंसान को बनाती हैं कंगाल और रोगी, आज ही बना ले इनसे दूरी

सावन पूर्णिमा 2025 की तिथि (Sawan Purnima 2025 Tithi)

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि की शुरूआत 8 अगस्त को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 9 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 24 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल सावन पूर्णिमा का व्रत 9 अगस्त को रखा जाएगा।

सावन पूर्णिमा 2025 चंद्रोदय का समय (Sawan Purnima 2025 Moon Rise Time)

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन पूर्णिमा पर चंद्रोदय का समय 9 अगस्त को शाम 07 बजकर 21 मिनट पर होगा। बता दें कि इस दिन चंद्रोदय के बाद अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

सावन पूर्णिमा 2025 का स्नान-दान मुहूर्त (Sawan Purnima 2025 Snan Muhurat)

सावन पूर्णिमा का स्नान-दान 09 अगस्त को किया जाएगा। इस दिन स्नान-दान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:22 से 05:04 बजे तक रहेगा। पूजन के लिए सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:47 बजे से दोपहर 02:23 बजे तक अत्यंत शुभ माना गया है। इसके साथ ही, विशेष पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:53 बजे तक श्रेष्ठ रहेगा। इस दिन किए गए स्नान, दान और जप से कई गुना पुण्य की प्राप्ति होती है।

Raksha Bandhan 2025: 9 अगस्त को रक्षाबंधन, राखी बांधने को मिलेगा इतना समय, ज्योतिषी से जानें मुहूर्त, मनाने का कारण और मंत्र

सावन पूर्णिमा का महत्व (Sawan Purnima 2025 Importance)

सावन पूर्णिमा अत्यंत पावन तिथियों में से एक मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव तथा भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सुख, समृद्धि व लंबी उम्र की कामना करती हैं। ऐसी मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि के दिन स्नान-दान, पूजा-पाठ और व्रत करने से सुख-समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।