Adhik Maas Amavasya 2023: अधिक मास की अमावस्या तिथि आज पड़ रही है। आज के दिन स्नान-दान करने के साथ पितरों का श्राद्ध, तर्पण करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही आज काफी खास योग भी बन रहे हैं। आज काफी शुभ योग बन रहा है, क्योंकि 19 साल के बाद अधिक मास अमावस्या तिथि श्रावण मास में पड़ रही है। इसके साथ ही ये अमावस्या तीन साल बाद आती है। ऐसे में आज के दिन स्नान करने के साथ दान जरूर करना चाहिए। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए काफी खास जाने वाला है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को आज सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। इसके साथ ही पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में खुशहाली बनी रहेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में भी सफलता मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर शुरू हो जाएंगे । आय में धन लाभ के योग नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को अचानक कोई बड़ी खुशी मिल सकती है। लंबे समय से जिस काम को पूरा करने की मेहनत कर रहे हैं। अब उसमें सफलता हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के साथ इंक्रीमेंट मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ के साथ पदोन्नति मिल सकती है। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। भगवान विष्णु की कृपा से हर काम पूरे होंगे।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
