Sawan 2023: सावन का महीना बेहद पवित्र महीना माना जाता है। वहीं इस बार सावन 4 जुलाई से शुरू हो रहे हैं और वह 31 अगस्त तक चलेंगे। इस साल सावन बेहद खास हैं, क्योंकि इस बार सावन में कुल 8 सोमवार पड़ रहे हैं। क्योंकि इस बार मलमास लग रहा है। वहीं मान्यता है जो भी व्यक्ति सच्चे मन से सावन में भोलेनाथ की पूजा- अर्चना करता है। उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही  सावन के महीने में किए जाने वाले उपायों का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं सावन के पहले दिन कौन से उपाय करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं…

महिलाओं को भेंट करें श्रृंगार का सामान

सावन के पहले दिन मतलब मंगलवार के दिन देवी पार्वती का ध्यान करते हुए सुहागन महिलाओं को सुहाग का सामान भेंट करें। जिसमें एक हरे रंग की साड़ी, बिंदी, सिंदूर, कुमकुम, माहौर, हरी चूड़ियां, खोल, मेहंदी, शीशा, कंघी, काजल, बिछिया, और इत्र जरूर रखें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में हमेशा प्यार बना रहता है। साथ ही मां पार्वती की कृपा प्राप्त होती है।

काले तिल से अभिषेक करें

अगर आप शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रकोप से परेशान हैं तो आप सावन के पहले दिन शिव मंदिर में जाएं और जल में काला तिल मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से आपको शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। वहीं भोलेनाथ का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।

इस स्त्रोत का करें पाठ

सावन की शुरुआत मंगलवार के दिन से हो रही है और यह दिन बजरंगबली को समर्पित है। इसलिए  4 जुलाई को हनुमान मंदिर में जाकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से आपको सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही भगवान राम और भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होगी।

हनुमान जी को चढाएं चोला

सावन की शुरुआत मंगलवार से हो रही है। इसलिए इस दिन सुबह हनुमान जी के मंदिर जाएं और बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं। साथ ही चमेली के तेल और सिंदूर के मिश्रण से चोला हनुमानजी को अर्पित करें। ऐसा करने से हनुमान जी के साथ भगवान शिव का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। क्योंकि हनुमान जी रुद्रावतार हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल