Sawan 2023: हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। साथ ही इस महीने जो व्यक्ति सच्चे मन से भोलेनाथ की आराधना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आपको बता दें कि 4 जुलाई से सावन शुरू हो गए हैं और वह 31 अगस्त तक चलेंगे। क्योकि इस बार अधिक मास होने से 1 महीना सावन का बढ़ गया है। ऐसे में इस बार सावन में भोलेनाथ की विशेष कृपा भक्तों के ऊपर रहने वाली है। वहीं पंचांग के अनुसार इस साल सावन पर 30 साल बाद विशेष संयोग बन रहा है, क्योंकि शनि देव 30 बर्षों के बाद अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में संचरण कर रहे हैं। इसलिए 4 राशि के जातकों को सावन का महीना शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सावन की अवधि शुभ साबित हो सकती है। इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही सुख- साधनों में वृद्धि होगी। वहीं आपके अविवाहित वालों के लिए विवाह के योग बनेंगे। साथ ही रुके हुए कार्य भी बनेंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों को सावन की अवधि शुभ साबित हो सकती है। इस समय वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होगी। संतान की तरक्की होगी। इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस समय आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। जो लोग अविवाहित हैं, उनके रिश्ते की बात चल सकती है।
सिंह राशि (Singh Zodiac)
सावन की अवधि सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। सुख- साधनों में वृदधि हो सकती है। नए कार्य की शुरूआत कर सकते हैं। आय में वृद्धि के योग हैं। वहीं वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों को सावन का महीना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इस समय आपकी सेहत अच्छी रहेगी। रोग से मुक्ति मिलेगी। वहीं आर्थिक स्थति में सुधार आएगा। साथ ही जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, वो जॉब बदल सकते हैं। वहीं इस दौरान आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी हो सकता है।