Sawan 2023 Upay: सावन का महीना शुरू हो गया है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। आमतौर पर सावन 1 महीना का होता है लेकिन इस बार सावन दो महीने का है। मतलब सावन 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। सावन महीने का इंतजार शिव भक्तों को बेसब्री से होता है। क्योंकि मान्यता है इस महीने में भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए भक्त अपने- अपने तरीके से भोलेनाथ की आराधना करते हैं। वहीं सावन में रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व है। साथ ही  शिवलिंग की विशेष तरीके से पूजा अर्चना करने पर जीवन में तरक्की और समृद्धि आती है और भगवान शिव और माता पार्वती की भी कृपा बनी रहती है। ऐसे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं शिव पुराण के अनुसार शिवलिंंग का कैसे रुद्राभिषेक करें, जिससे जीवन में सुख- समृद्धि का वास बना रहे…

अटके हुए धन की हो सकती है प्राप्ति

अगर बहुत प्रयास के बाद भी आपको अटका हुआ धन नहीं मिल पा रहा है तो आपको सावन में कभी भी बैल मिले, उसको चारा खलाएं। ऐसा करने से आपको अटका हुआ धन मिल सकता है। क्योंकि बैल को भगवान भोलेनाथ के वाहन नंदी के रूप में पूजा की जाती है।

धन में वृद्धि के बनते हैं योग

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में धन- धान्य की वृद्धि बनी रहे तो सावन में या प्रत्येक सोमवार को दोष काल में शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें और शिव चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से धन- धान्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में धन- समृद्धि बनी रहती है।

नौकरी और व्यापार में मिल सकती है तरक्की

प्रत्येक सोमवार या प्रतिदिन जल में शहद मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही व्रत भी रखें। ऐसा करने से आपको कारोबार और करियर में तरक्की के योग बनेंगे।

आरोग्य की होती है प्राप्ति

शिव पुराण अनुसार अगर कोई भगवान शिव का घी से अभिषेक करता है तो उसे बीमारियों और शारीरिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। साथ ही आरोग्य की प्राप्ति होती है।

संतान प्राप्ति के लिए

शिव पुराण के अनुसार यदि बहुत प्रयास करने के बाद संतान की प्राप्ति नहीं हो रही हो तो भगवान शिव का दही से अभिषेक करें। ऐसा करने से बहुत जल्दी संतान के योग बनेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल