Sawan Rules for Eating: सावन का मास भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा- अर्चना के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता है जो व्यक्ति सावन में भोलेनाथ की सच्चे मन से आराधना करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सावन में कुछ कामों को करने की मनाही होती है। ऐसी मान्यता है कि सावन में साग खाना अशुभ होता है। इसके पीछे धार्मिक कारण भी माना गया है और वैज्ञानिक तर्क भी इसका समर्थन करते हैं। इस साल सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और और 31 अगस्त 2023, गुरुवार को समाप्त होगा। वहीं सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं सावन में कौन से कार्य करने चाहिए और कौन से नहीं…
इन कामों को नहीं करें
तामसिक भोजन करने से बचें
सावन का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। इसलिए सावन के महीने में प्याज,लहसुन और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन चीजों का सेवन करने से मन पूजा-पाठ में नहीं लगता है। इसलिए इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, सावन के महीने में बैंगन का सेवन करना भी वर्जित माना जाता है।
नहीं करना चाहिए साग का सेवन
सावन के महीने में कुछ फल और सब्जियों का सेवन करना वर्जित बताया गया है। इसलिए सावन के महीने में साग का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि भोलेनाथ को प्रकृति से बेहद प्रेम है। ऐसे में साग-पात को तोड़कर खाना शुभ नहीं माना जाता है और अगर आप ऐसा करते हों तो भोलेनाथ नाराज हो सकते हैं। वहीं वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो सावन के महीने में साग में पित्त बढ़ाने वाले तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। जो कि पाचन में समस्या पैदा करते हैं।
दही खाने से बचें
शास्त्रों में सावन के महीने में दही का सेवन करने की मनाही बताई गई है। क्योंकि सावन के महीने में मौसम में पहले से ही नमी और ठंडक रहती है। वहीं दही की तासीर भी ठंडी बताई गई है। ऐसे में दही का सेवन करने से आपको सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है।
दाढ़ी-बाल ना कटवाएं
सावन के महीने में दाढ़ी और बाल नहीं कटवाने चाहिए।
सावन में करें ये काम
सुबह उठकर करें स्नान
सावन का महीना भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा के लिए सर्वोत्तम माना गया है। इसलिए सावन के महीने में सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और साफ कपड़े पहनने चाहिए। सावन भर भोलेनाथ को जल और बेलपत्र चढ़ाएं तो और उत्तम रहेगा। ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।
सोमवार का करें व्रत
सावन के महीने में व्रत का विशेष महत्व होता है। क्योंकि व्रत रखने से मन की शुद्धि होती है। इसलिए सावन के माह में सोमवार को उपवास यानी व्रत करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी मन की चंचलता दूर होती है। साथ ही आत्मविश्वास बढ़ता है।
इस मंत्र का करें जाप
सावन में महामृत्युंजय मंत्र ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ। का नित्य जाप करें।