Shri Yantra Benefits: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी किसी मंत्र को कोई आकार दिया जाता है, तो वह यंत्र कहलाता है। आपको बता दें कि वैदिक ज्योतिष में कई प्रकार के यंत्रों का जिक्र मिलता है। जिसमें हम यहां बात करने जा रहे हैं श्री यंत्र के बारे में, श्रीयंत्र की सिद्धि गुरु शंकराचार्य ने की थी। साथ ही दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावी और ताकतवर यंत्र यही है। इसे धन का सूचक माना जाता है। वहीं अभी सावन चल रहे हैं और ज्योतिष अनुसार जो भी व्यक्ति श्री यंत्र को सावन के सोमवार के दिन धन के स्थान पर स्थापित करता है, उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। साथ ही उसे धन के देवता कुबरे की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं श्री यंत्र स्थापिक करने के लाभ और विधि…

इस विधि से करें स्थापित

सावन के शुक्रवार को श्री यंत्र स्थापित कर सकते हैं। आपको बता दें कि पहले श्रीयंत्र को एक चौकी पर गुलाबी रंग के आसन पर रखें। विधिवत किसी योग्य ब्राह्मण के द्वारा  इसकी प्राण प्रतिष्ठा करें। वहीं श्री यंत्र को पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराएं। इसके बाद कच्ची हल्दी और फूल श्रीयंत्र के ऊपर चढ़ाएं। इसके बाद  धूप, दीप, नैवेद्य चढ़ाएं। वहीं शुद्ध घी का दीपक सामने जलाकर श्रीसूक्त का पाठ करें।

इसके साथ ही जहां भी इसको स्थापित करें, वहां गंदगी न फैलाएं। वहीं श्री यंत्र की प्रतिदिन पूजा करें। वहीं श्रीयंत्र की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निम्नलिखित मंत्र का 21 माला जप करना चाहिए। मंत्र है:- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं नम्:”, “ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महा लक्ष्म्यै नम्:” यह श्रीयंत्र का मूलमंत्र है।

श्री यंत्र स्थापित करने के लाभ

श्री यंत्र को मां लक्ष्मी का सूचक माना जाता है। मान्यता है जिस घर में प्रतिदिन श्री यंत्र की पूजा अर्चना होती है, वहां मां लक्ष्मी का वास रहता है। साथ ही घर में संपन्नता बनी रहती है। श्री यंत्र की स्थापना से कारोबार में सफलता, समृद्धि, आर्थिक मजबूती और पारिवारिक सुख प्राप्त होते हैं। साथ ही श्री यंत्र के घर में स्थापित होने से घर के सदस्यों के ऊपर धन के देवता कुबेर की कृपा बनी रहती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल