सावन समाप्त होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। वहीं सावन का अंतिम सोमवार 28 अगस्त को है। आपको बता दें कि शास्त्रों में सावन के सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसलिए लोग अपनी- अपनी तरह से पूजा करके भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कुछ चीजें अर्पित करने से भगवान शिव रुष्ट हो सकते हैं और आपके जीवन में दरिद्री छा सकती है। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं…

हल्दी का प्रयोग

भगवान शिव की पूजा में हल्दी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं। क्योंकि हल्दी स्त्रियों से संबंधित वस्तु है और शिवलिंग को पुरुष तत्व माना गया है। इसलिए शिवलिंग पर हल्दी चढ़ाने से बचना चाहिए।

तुलसी नहीं करें अर्पित

वैसे तो हर भगवान का भोग लगाते समय तुलसी के पत्ते का प्रयोग किया जाता है। लेकिन भोलेनाथ की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाता है। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव ने तुलसी के पति असुर जालंधर का वध कर दिया था, जिससे क्रोधित होकर तुलसी ने खुद ही भगवान शिव की पूजा से वंचित कर दिया। इसलिए अगर भगवान शिव की पूजा में आप तुलसी का प्रयोग करते हैं तो आपको पूजा का फल प्राप्त नहीं होगा।

नहीं चढ़ाएं ये फूल

श‍िवल‍िंग पर कभी भी लाल रंग के फूल, केतकी और केवड़े के फूल अर्पित नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ रुष्ट हो सकते हैं। 

शंख से नहीं करें जल अर्पित

शिवलिंग का अभिषेक या भगवान शिव की पूजा करते समय शंख का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंंकि जब एक बार सभी देवता दैत्य शंखचूड से परेशान थे तब भगवान शिव ने  त्रिशूल से शंखचूड का वध कर दिया, जिससे उसका शरीर भस्म हो गया और उसी भस्म से शंख की उत्पत्ति हुई। इसलिए भगवान शिव की पूजा में शंख का प्रयोग नहीं किया जाता है।

नारियल का पानी और रोली का नहीं करें प्रयोग

भगवान शिव का अभिषेक करते समय नारियल के पानी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही भोलेनाथ की पूजा में रोली और कुमकुम का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि रोली में  स्त्री तत्व होता है, जिसकी वजह से महिलाएं पति की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए मांग में लगाती हैं लेकिन शिवलिंग की इन चीजों से पूजा अर्चना नहीं करना चाहिए। वहीं अगर आप इसका प्रयोग भगवान शिव की पूजा में करते हैं तो भोलेनाथ नाराज हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल