Vastu Tips For Shiv Puja: सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। इस बार सावन 59 दिनों तक चलेंगे। आपको बता दें कि यह संयोग 19 साल बाद आया है। वहीं सावन में लोग भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तरह- तरह की पूजा- अर्चना करते हैं। वहीं मान्यता है कि भोलेनाथ भी भक्तों पर अपनी पूरी कृपा सावन के महीने में बरसाते हैं। लेकिन क्या आपको बता हैं कि भगवान शिव की पूजा करते समय वास्तु से जुड़ी कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, क्योंकि अगर आप ये गलतियां करते हैं तो महादेव रुष्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये गलतियां कौन सी हैं.

1- कैलाश निवास स्थान है उत्तर दिशा में

शास्त्रों के मुताबिक भगवान शिव का निवास स्थान कैलाश पर्वत उत्तर दिशा में स्थित है। इसलिए भोलेनाथ की मूर्ति या चित्र को उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी।

2- क्रोध की तस्वीर न लगाएं

भगवान शिव की क्रोध मुद्रा में तस्वीर या मूर्ति घर में नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि क्रोध मुद्रा में भगवान शिव विनाश के प्रतीक हैं। इसलिए ऐसी तस्वीर लगाने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही घर के सदस्यों में छोटी- छोटी बातों पर लड़ाई- झगड़े हो सकते हैं।

3- साफ- सफाई का रखें विशेष ध्यान

भोलेनाथ की पूजा करते समय साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही भगवान की मूर्ति या चित्र के पास भी साफ- सफाई रखनी चाहिए। क्योंकि अगर आप साफ- सफाई नहीं रखते हैं तो वास्तु दोष लग सकता है। साथ ही जीवन में दरिद्री छा सकती है।

4- परिवार सहित लगाएं चित्र

आपने देखा होगा कि कई घरों में भगवान शिव का चित्र लगा हुआ होता है उसमें गणेश जी और मां पार्वती तो होती हैं लेकिन कार्तिकेय नहीं होते हैं। जबकि कार्तिकेय जी भी भगवान शिव के पुत्र हैं। इसलिए वो तस्वीर लगाएं जिसमें भगवान शिव, मां पार्वती, गणेश भगवान और कार्तिकेय जी हो।

5- भगवान शिव पर न चढ़ाएं ये चीजें

शिवलिंग और भोलेनाथ पर टूटे चावल, सिंदूर, हल्दी, तुलसी, टूटे चावल, शंख से जल, केतकी, चंपा, केवड़ा के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव रुष्ट हो सकते हैं। साथ ही उनका क्रोध आपको झेलना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल