Lucky Plants For Sawan: सावन का महीना शुरू हो चुका है। ये महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। वहीं इस महीने प्रकृति की सुंदरता देखने को मिलती है। क्योंकि इस महीने पेड़- पौधे हरे- भरे हो जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इस महीने पेड़- पौधे लगाने का विशेष महत्व है। इन महीने पेड़- पौधे लगाने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है। आइए जानते हैं सावन महीने में किन पौधों को लगाने से भगवान शिव प्रसन्न हो सकते हैं…
लगाएं बेल का पौधा
शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव की पूजा बेलपत्र के बिना अधूरी मानी जाती है। इसलिए भक्त भोलेनाथ पर बेलपत्र अर्पित करते हैं। क्योंकि भगवान शिव को बेलपत्र सबसे प्रिय होता है। बेलपत्र को सावन में लगाने से सुख- समृद्धि का वास रहता है। साथ ही वास्तु के अनुसार, इसका पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं। वहीं बेलपत्र में माता लक्ष्मी का भी वास माना जाता है। इसिलिए बेलपत्र का पौधा लगाने से भोलेनाथ के साथ- साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।
शमी का पौधा लगाएं
अगर आप भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आप सावन में शमी का पौधा लगाएं। शमी का पौधा भोलेनाथ को विशेष प्रिय है। शमी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मकता रहती है। साथ ही वास्तु दोष खत्म होता है। वहीं इस पौधे को लगाने के लिए सबसे शुभ दिशा उत्तर और उत्तर-पूर्व मानी गई है। शमी का पौधा लगाने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।
तुलसी का पौधा लगाएं
शास्त्रों में तुलसी का पौधा मंगलकारी माना गया है। इललिए सावन में तुलसी का पौधा लगाने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। साथ ही नियमित तुलसी के पौधे की पूजा करने से घर में सुख-शांति और सुख-समृद्धि का वास रहता है। घर से नेगेटिविटी हटती है।
लगाएं धतूरे का पौधा
भगवान शिव की पूजा में धतूरा जरूर अर्पित किया जाता है। शिव पुराण के अनुसार धतूरे में भगवान शिव का वास होता है। इसलिए सावन में धतूरा लगाने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है।