Sawan 2023: वैदिक पंचांग के अनुसार सावन की शुरुआत इस साल 4 जुलाई दिन मंगलवार से हो रही है। वहीं सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ रहा है। आपको बता दें कि इस बार सावन मलमास या पुरुषोत्तम मास की वजह से एक नहीं बल्कि दो महीने का होगा। पंंचांग के अनुसार ये संयोग लगभग 19 साल बाद बन रहा है। वहीं इस साल सावन में कई विशेष संयोग बन रहे हैं। जिसमें शश राजयोग, गजकेसरी योग, बुध व शुक्र के संयोग से लक्ष्मी नारायण योग और सूर्य व बुध की युति से बुधादित्य जैसे राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इन योग के बनने से 3 राशि के जातकों को धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सावन का महीना शुभ साबित हो सकता है। शिव कृपा से आपकी सभी मनोकामना पूर्ण हो सकती हैं। साथ ही छात्रों को पढ़ाई लिखाई में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और अगर किसी सरकारी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो काम आपके रुके हुए थे वो बनने लगेंगे। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं व्यापारियों को इस अवधि में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

सावन का महीना तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। वहीं भोलेनाथ की कृपा से आपको इस समय काम-कारोबार में लाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान मन में धार्मिक विचार आएंगे और सावन में पूजा पाठ जैसे कार्यों में मन लगेगा। कारोबार में अच्छी उन्नति होगी और धन लाभ के विशेष संयोग बनेंगे। वहीं नौकरपेशा लोगों की इस अवधि में पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए सावन का महीना आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। इस अवधि में आप पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। इसलिए  इस दौरान धन लाभ के नए स्रोत मिलेंगे और पैतृक संपत्ति से भी फायदे के योग बन रहे हैं। वहीं वैवाहिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा। साथ ही सरकारी नौकरी की तैयार कर रहे जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे और मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं, उनको सीनियर और जूनियर का साथ मिलेगा। वहीं कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा पर जा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल