Shani Sade Sati And Dhaiya 2023: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव वक्री हुए हैं। जिससे कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का अशुभ प्रभाव शुरू हुआ है। जिससे इन राशियों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

इन राशियों पर ढैय्या का अशुभ प्रभाव

 ज्योतिष अनुसार शनि देव के कुंभ राशि में वक्री होने से कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर ढैय्या का कष्टमय प्रभाव शुरू हो गया है। क्योंकि शनि देव कर्क राशि वालों की गोचर कुंडली में आठवें और वृश्चिक राशि के जातकों की गोचर कुंडली में चतुर्थ भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। ज्यादा मेहनत करने पर कम फल मिलेगा। साथ ही जो जरूरी काम हैं वो इस समय रुक सकते हैं। वहीं प्रतियोगी छात्रों को इस समय सफलता नहीं मिलेगी। माता की सेहत का इस समय विशेष ध्यान रखें।

इन राशियों पर साढ़ेसाती का अशुभ प्रभाव

शनि देव के वक्री होने से कुंभ राशि में वक्री होने से मीन राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का कष्टमय समय शुरू हो गया है। वहीं ही कुंभ राशि पर दूसरा चरण और मकर राशि पर तीसरा चरण शुरू हो गया है। इसलिए इस समय आपको आर्थिक रूप से थोड़ा संतोष करना पड़ेगा। साथ ही समय- समय पर आपको रोग घेर सकते हैं। साथ ही आपका धन कहीं डूब सकता है। वहीं आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।

करें ये उपाय

1- शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक शनि प्रतिमा के सामने जलाएं। साथ ही शनि चालीसा का पाठ करें।

2- पीपल में नियमित रूप से हर शनिवार दूध और जल मिलाकर चढ़ाएं। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। 

3- शनिवार के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल, सरसों का तेल और काली दाल का दान करना चाहिए।

4- शनि के बीज मंत्र ओम शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शं योरभि स्रवन्तु न:।’ का प्रतिदिन जाप करना चाहिए।

5- शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में शराब और मीट का सेवन नहीं करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल