Shani Gochar In Shatbhisha Nakshatra: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल बाद राशियों की तरह की नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव ने शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। शतभिषा नक्षत्र पर राहु देव का आधिपत्य है और शनि देव की राहु ग्रह के साथ मित्रता है। ऐसे में शनि देव का इस नक्षत्र में प्रवेश विशेष शुभ माना जा रहा है। साथ ही नक्षत्र परिवर्तन के प्रभाव से 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इन लोगों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश लाभकारी हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए नए साल में आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही कारोबार में कमाई बढ़ेगी और आपको शुभ लाभ की प्राप्ति होगी। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और कमाई के नए जरिए बनेंगे। वहीं इस समय आपको पौत्र या पुत्र की प्राप्ति हो सकती है। निवेश से भी लाभ के योग हैं। कोई प्रापर्टी और वाह आप खरीद सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश वृष राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो शनि देव आपकी राशि के स्वामी शुक्र के मित्र हैं। साथ ही शनि देव आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए आपको बिजनस में मुनाफा होगा और आपके पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य समस्या का अंत होगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी प्रस्ताव मिल सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश हर क्षेत्र में सफलता देने वाला साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो शनि देव आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए आपके लिए जीवन में कमाई करने के कई मौके आएंगे और आपको शुभ लाभ होगा। मकर राशि के लोग पहले से अधिक धन की बचत कर पाएंगे। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस अवधि में आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के भी योग बनेंगे।