Shani Gochar 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2026 में कई बड़े और छोटे ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। जिसमें कर्मफलदाता और न्यायाधीश शनि देव का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि शनि देव साल 2026 में पूरी साल मीन राशि में संचऱण करेंगे। वहीं शनि देव सबसे पहले 20 जनवरी को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसके बाद 17 मई को रेवती नक्षत्र में और अंत में 9 अक्टूबर उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश होगा।

18 साल बाद बनेगी शुक्र और राहु की महायुति, 2026 में इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

वहीं शनि देव 3 बार अन्य ग्रहों के साथ मिलकर नवपंचम राजयोग बनाएंगे। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं सेहत में सुधार रहेगा। संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

50 साल बाद चतुर्ग्रही योग बनने से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सूर्य और शुक्र देव की रहेगी विशेष कृपा, अचानक धनलाभ के योग

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन और राजयोग बनाना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं कामकाजी लोगों की आर्थिक स्थिति में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी, बल्कि रुका हुआ पैसा मिलेगा और निवेश भी लाभदायक रहेगा।

Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी पर भद्रा और पंचक का साया, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र और विष्णु भगवान की आरती

साथ ही आप कारोबार के क्षेत्र में नई योजनाएं बना सकते हैं या नए प्रोजेक्ट पर काम करना भी शुरू कर सकते हैं। इससे भविष्य में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही आपकी पदोन्नति भी हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि देव का 3 बार नक्षत्र परिवर्तन और राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह आपकी राशि से दूसरे भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं अगर लंबे समय से कोई कर्ज था तो उससे छुटकारा मिलेगा और आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। वहीं इस समय आपको आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं आपकी वाणी में सुधार होगा। जिससे लोग इंंप्रस होगा। साथ ही इस अवधि में कारोबार के क्षेत्र में कुछ फैसले आपके पक्ष में हो सकते हैं उन्नति के नए रास्ते भी खुलेंगे, जिससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा। 

तुला राशि (Libra Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का 3 बार नक्षत्र परिवर्तन और राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से छठे भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। वहीं किसी भी मुश्किल परिस्थिति या चुनौती से आप आसानी से बाहर निकल जाएंगे और सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। इसी के चलते मन प्रसन्न रहेगा और जीवन में खुशहाली आएगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि और करियर में ग्रोथ मिलने की भी संभावना है। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

50 साल बाद चतुर्ग्रही योग बनने से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सूर्य और शुक्र देव की रहेगी विशेष कृपा, अचानक धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल