Saturn Planet Gochar In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक शनि देव सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। साथ ही शनि ग्रह करीब एक राशि से दूसरी राशि में ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि शनि ग्रह ने जनवरी 2023 को अपनी स्वराशि राशि कुंभ में प्रवेश कर लिया था और वह साल 2025 तक यही स्थित रहेंगे। इसलिए इस अवधि में कुछ राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है और करियर-व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

शनि देव का गोचर मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी धन- दौलत में वृद्धि के आसार हैं। साथ ही काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पुराने निवेश लाभ होगा। वहीं इस अवधि में अविवाहित लोगों का विवाह हो सकता है। साथ ही जो संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन इस समय आपको क्रोध से करने से बचना चाहिए। साथ ही जो जिन लोगों को कोलेस्ट्राल से संबंधित परेशानी है, उनको थोड़ा सावधान रहना चाहिए।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि देव का राशि परिवर्तन वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शनि देव दशम भाव में संचरण कर रहे हैं। साथ ही यहां शनि योगकारक होते हैं। वहीं इस समय आप ईमानदारी और मेहनत से आगे बढ़ेंगे। वहीं इस समय नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। वहीं अगर आपकी आयु 30 वर्ष से ऊपर से तो आपको करियर में ग्रोथ मिलेगी। नई नौकरी मिल सकती है। वहीं लोगों को विदेशों से भी लाभ मिलने वाला है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की होगी। किस्मत का साथ मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन का संचय होगा। वहीं करियर के लिहाज से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल