Saturn Transit To Capricorn, Shani Sade Sati Effects: शनि को सभी नौ ग्रहों का न्यायाधीश माना जाता है। कहा जाता है कि शनि महाराज लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इसलिए ऐसा जरूरी नहीं कि शनि साढ़े साती या ढैय्या होने पर आपको कष्ट ही मिले। अगर आपकी कुंडली में शनि मजबूत स्थिति में हैं तो ये आपको आपार सफलताएं दिलाने में सहायक साबित होंगे। लेकिन इनकी स्थिति कमजोर होने पर तमाम तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। करीब ढाई साल बाद 24 जनवरी को शनि अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। जिनकी चपेट में 5 राशि के जातक आ रहे हैं। जानिए क्या पड़ेगा असर…
धनु राशि: इस राशि के जातकों पर पहले से ही शनि की साढ़े साती चल रही है। 24 जनवरी को शनि के राशि परिवर्तन करते ही आपके ऊपर इसके अंतिम चरण की शुरुआत हो जायेगी। जिससे आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। लेकिन अधिक मेहनत करने पर धन संपत्ति में बढ़ोतरी के भी आसार रहेंगे।
मकर राशि: शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही आप पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू हो जायेगा। जो आपके लिए कष्टकारी साबित होगा। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है। पारिवारिक माहौल तनाव पूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
कुंभ राशि: शनि के गोचर से आपकी राशि पर शनि साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो जायेगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति कुछ बिगड़ सकती है। शत्रु काफी परेशान करने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में हर काम को सावधानी से करें। भाग्य के भरोसे न रहकर मेहनत करने पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
मिथुन राशि: 24 जनवरी के बाद से आपके ऊपर शनि की ढैय्या शुरू हो रही है। शनि आपके आठवें भाव में गोचर करेंगे। जिसे मृत्यु का भाव माना जाता है। आपको इस दौरान अपनी वाणी पर खास संयम बरतना होगा। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। उच्च अधिकारियों से झगड़ा हो सकता है।
[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशि: शनि आपके चौथे भाव में गोचर करेंगे। जिससे आपके ऊपर शनि की ढैय्या शुरू हो जायेगी। आपको किसी पुराने रोग का फिर से सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ काफी परेशान करने वाली है। काम का बोझ बढ़ेगा। शत्रु हर काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन भूमि से संबंधित काम में लाभ मिलेगा।
