Shani Dev Vakri: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। इसलिए शनि देव की चाल में बदलाव विशेष महत्व रखती है। आपको बता दें कि शनि देव 17 जून को अपनी स्वराशि कुंभ में वक्री हुए थे। वहीं वह अब 29 अगस्त को वक्री अवस्था में ताकतवर होकर भ्रमण करने जा रेह हैं, जिससे 4 राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही कारोबार और करियर में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि देव का पॉवरफुल होकर भ्रमण करना वृष राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव में संचरण कर रहे हैं। साथ ही वह भाग्येश भी हैं। वहीं वह कारक स्थान में हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय धन-धान्य की प्राप्ति होगी। साथ ही कार्यों की सिद्धि होगी। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव वक्री होकर भ्रमण करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान में विराजमान हैं। साथ ही आयु के स्वामी होकर दूसरे भाव में आ गए हैं। वहीं इस समय पिता के साथ आपको संबंधों में सुधार आएगा। साथ ही पिता की सेहत जो खराब चल रही थी, उसमें सुधार आएगा। वहीं 29 अक्टूबर के बाद आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। जब केतु और शनि का नवपंचम योग खत्म हो जाएगा। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

शनि देव का वक्री होकर संचरण करना आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम स्थान में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। वहीं इस समय आपको बीमारी से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं आपको आक्समिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। वहीं आपको इस समय किस्मत का भी साथ मिलेगी।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों को शनि देव वक्री होकर कुंभ राशि में भ्रमण करना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव शनि देव के आशीर्वाद से आपको पैसा मिलेगा। वहीं आपको इस समय मेहनत का फल मिलेगा। साथ ही आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।