Shani Gochar 2025: शनि देव को एक राशि से दूसरी में प्रवेश करने में 30 साल का समय लगता है। साथ ही शनि देव समय- समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव अभी उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में भ्रमण कर रहे हैं और वह अक्तूबर के महीने में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी गुरु ग्रह हैं। ऐसे में कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

जन्माष्टमी बाद सूर्य देव की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, हर क्षेत्र में सफलता के योग

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर विचरण कर रहे हैं इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा और करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी। अवसरों को पहचानें और अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। से लाभ होने के साथ ही संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी का लाभ होगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन मकर के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। वहीं विद्यार्थियों के लिए यह समय पढ़ाई में सफलता और नए कौशल सीखने के लिए अनुकूल रहेगा। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेादारी मिल सकती है। इस दौरान नई साझेदारियां और व्यापारिक सफलता की संभावना है। इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपको करियर में उन्नति देखने को मिल सकती है। रिश्तों में भी सामंजस्य बना रहेगा।सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। वहीं इस समय आपको पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

12 साल बाद गुरु बृहस्पति करेंगे अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, पद- प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025