Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को आयु प्रदाता, दंडाधिकारी और कर्मफल दाता माना जाता है। साथ ही  शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। मतलब इन क्षेत्रों पर शनि देव का आधिपत्य होता है। इसलिए जब भी शनि देव की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि शनि देव अभी उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में भ्रमण कर रहे हैं और वह 3 अक्तूबर को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी गुरु ग्रह हैं। ऐसे में कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

दिवाली बाद बनेगा ‘मालव्य महापुरुष’ राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। इस दौरान नई साझेदारियां और व्यापारिक सफलता की संभावना है। इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपको करियर में उन्नति देखने को मिल सकती है। वहीं इस समय कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत पर आपके वरिष्ठों की नज़र रहेगी और वे आपके प्रयासों को पहचानेंगे और उनकी सराहना करेंगे। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दूसरे भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं कामकाजी लोगों को वित्तीय परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, बल्कि हर जगह से मुनाफा होगा. वहीं, जो लोग शादीशुदा हैं, उनकी मैरिड लाइफ में खुशियां बनी रहेंगी। वहीं आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन मकर के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे स्थान पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। वहीं विद्यार्थियों के लिए यह समय पढ़ाई में सफलता और नए कौशल सीखने के लिए अनुकूल रहेगा। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप इस अवधि में काफी यात्राएं करेंगे यह यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी। आपकी परिवारवालों के साथ रिश्तों में अब सुधार देखने को मिलेगा। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल