Shani Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफलदाता, न्यायाधीश और दंडाधिकारी माना गया है। साथ ही शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 30 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वहीं बीच- बीच में नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। आपको बता दें कि अक्तूबर के महीने में शनि देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही प्रापर्टी की प्राप्ति और करियर- कारोबार में नौकरी मिल सकती हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
500 साल बाद शनि मार्गी और बुध होंगे वक्री, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर और कारोबार में तरक्की के योग
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन मकर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि के तीसरे स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने या नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए यह समय अनुकूल है। रिश्तों में भी सामंजस्य रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ गहरे भावनात्मक जुड़ाव का अनुभव करेंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन कुंभ राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन स्थान पर संचऱण कर रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही आपके लिए यह समय सामाजिक और वित्तीय सफलता ला सकता है। दोस्तों और समूहों के साथ सहयोग से बड़े फायदे मिलेंगे। नेटवर्किंग करें, सामाजिक आयोजनों में हिस्सा लें और अपनी योजनाओं को अमल में लाएं। वहीं इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल की प्रशंसा होगी और आपको नई जिम्मेदारियां या तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।
18 साल बाद नजदीक आएंगे मित्र ग्रह सूर्य और मंगल, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के आसार