Shani Transit In Kumar Stage: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी कुमार और युवा अवस्था में भ्रमण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव ने कुमार अवस्था में प्रवेश कर लिया है। क्योंकि उन्होंने 7 डिग्री के साथ चलना शुरू कर लिया है और 12 डिग्री तक कुमार अवस्था में ही रहेंगे। ऐसे में शनि देव के कुमार अवस्था में चलने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। इन राशियों को धन- संपत्ति का लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का कुमार अवस्था में भ्रमण लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह 16 नवंबर को अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश कर जाएंगे। साथ शनि ग्रह के ऊपर मंगल की दृष्टि रहेगी। इसलिए इस समय आपकी आय में इजाफा रहेगी। साथ की कार्यों की सिद्धि होगी। वहीं जो लोग शनि ग्रह से संबंधित कार्य करते हैं। उनको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शनि देव का कुमार अवस्था में संचरण आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के दांपत्य जीवन के घर में कुमार अवस्था में भ्रमण करेंगे। साथ ही वह यहां शश राजयोग भी बना रहे हैं। इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिलेगा। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैंं, उनको विवाह का प्रस्ताव सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों को शनि देव का कुमार अवस्था में चलना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, जिनकी शनि देव के साथ मित्रता है। वहीं आपके भाग्य स्थान पर शनि देव संचरण कर रहे हैं। इसलिए आपका भाग्योदय होगा। वहीं धर्म- कर्म में रूचि बढ़ेगी। साथ योजनाओं सफल होंगी। इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं देश- विदेश की यात्राओं से लाभ होगा। साथ ही जिनका काम विदेश से जुड़ा हुआ है, उनको विदेश लाभ होगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

शनि ग्रह का कुमार अवस्था में चलना मकर राशि के जातकों को आर्थिक रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि के स्वामी होकर धन भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही कार्यों की सिद्धि होगी। वहीं पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह गोचर फलदायी रहेगा। आपको प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। कारोबार में भी इस वक्‍त आपको बेहतर मुनाफा होगा। आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल