वैदिक ज्योतिष के अनुसार राशियों का अपना मूल स्वभाव एक दूसरे से अलग होता है। यहां तक कि इन राशियों से जुड़े लोगों की लाइफ स्टाइल भी अलग होती है। आपने देखा होगा कुछ लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। साथ ही पैसे खर्च करने में माहिर होते हैं। इन लोगों को कंजूसी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। आज हम आपको ऐसीं ही 2 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके ऊपर शनि देव की कृपा होती है। ये लोग शनि देव के आशीर्वाद से खूब नाम और शौहरत कमाते हैं। आइए जानते हैं ये राशिया कौन सीं हैं।
कुंभ राशि: इस राशि के लोग कर्मठ और ईमानदार होते हैं। कुंभ राशि पर शनि देव का ही आधिपत्य है। इसलिए इन लोगों पर शनि देव की ही कृपा बनी रहती है।इस राशि के लोग बड़े ही सरल और शांत स्वभाव के होते हैं और अपने रिश्तों को लेकर भी काफी ईमानदार होते हैं। ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। साथ ही ये लोग बड़े प्रशासनिक पद पर और बड़े कारोबारी बनते हैं। ये लोग टारगेट को पाकर ही दम लेते हैं। साथ ही ये कुछ जिद्दी किस्म के होते हैं। ये लोग इन राशि के लोगों को हमेशा शनि की उपासना करनी चाहिए साथ ही शनि देव के पिता सूर्यदेव की अराधना करना भी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
मकर राशि: इस राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। ये लोग लैविश लाइफ जीना पसंद करते हैं। हालांकि ये लोग धन जोड़ने में भी विश्वास रखते हैं। लेकिन ये समय पर खर्च करने में भी आगे रहते हैं। ये लोग महफिल में दूसरों की बात सुनने की बजाय अपनी बात रखना पसंद करते है। ये लोग महत्वाकांक्षी, गंभीर और काम के प्रति समर्पित होते हैं। साथ ही आप आत्म अनुशासित, जिम्मेवार और व्यवहारिक प्रकृति के भी होते है। इसलिए इन लोगों पर भगवान शनिदेव अपनी विशेष कृपा बनाए रखते हैं। शनि देव इन्हें जीवन में तमाम तरह के सुख प्रदान करते हैं। इस राशि के लोगों को अपने पर्स में मोर का पंख रखना चाहिए और हमेशा शनि देव की शरण में रहना चाहिए। मोर पंख के पास होने से शनि, राहु और केतु अपना दुष्प्रभाव नहीं डालते हैं।
शनि ग्रह की बात करें तो शनि मकर औऱ कुंभ राशि के स्वामी हैं और अपने शत्रु ग्रहों की राशियों पर इनकी टेढ़ी दृष्टि ही रहती है। जैसे मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं, इस राशि के लोगों के शनि के प्रतिकूल प्रभाव सहने होते हैं। वृष राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं औऱ शनि इनके मित्र हैं, इसलिए इस राशि को शनि के शुभ फल मिलते हैं।