Shani Margi In Makar 2022:  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर राशि परिवर्तन करता है। साथ ही ग्रह समय- समय वर वक्री और मार्गी भी होते हैं। आपको बता दें कि शनि ग्रह जुलाई में मकर वक्री हुए थे और वो अब अक्टूबर में मार्गी होने जा रहे हैं।  जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको शनि का मार्गी होना विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

मेष राशि:  ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि ग्रह का मार्गी होना आप लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं, जिसे कारोबार और जॉब का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है या फिर आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी हो सकता है। कारोबार में आपको इस दौरान अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा। जिससे कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है। आपके बॉस खुश हो सकते हैं। साथ ही सीनियर्स और वरिष्ठजनों का आपको साथ मिल सकता है। इस समय आप एक नीली उपरत्न धारण कर सकते हैं जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।

मीन राशि: शनि ग्रह के मार्गी होते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि आपकी राशि से शनि देव 11वें स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे आय और लाभ का स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए माध्यम बनने से धन कमा सकते हैं। वहीं इस दौरान आपके व्यापारिक नए संबंध  बनने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आप व्यापार में नई डील फाइनल कर अच्छा मुनाफा सकते हैं। साथ ही इस समय कारोबार में धनलाभ अच्छा होगा। वहीं अगर आपका कारोबार या करियर शनि ग्रह और गुरु देव से जुड़ा हुआ है तो आपको यह समय अच्छा धनलाभ साबित हो सकता है। इस समय आप एक पुखराज धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।

धनु राशि: शनि ग्रह के मार्गी होने से आपको करियर और व्यापार में सुनहरी सफलता मिल सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से से दूसरे भाव में मार्गी हुए हैं। जिसे धन और वाणी का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको स्टॉक बाजार और सट्टा- लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको इस समय अटका हुआ धन भी मिल सकता है। कारोबार में अच्छे धनलाभ होने की संभावना है।

वहीं जिन लोगों का कार्यक्षेत्र वाणी से संबंधित है। उन लोगों के लिए समय शानदार रहने वाला है। इस दौरान आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। इस समय आप एक फिरोजा रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी रत्न धारण हो सकता है।