Venus Planet Gochar In Leo: ज्योतिष के अनुसार समय- समय पर ग्रह गोचर करते रहते हैं। जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 31 अगस्त को शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी है जिनको यह राशि परिवर्तन विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…
तुला राशि: शुक्र देव का गोचर आप लोगों को शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शुक्र ग्रह 11वें स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपके आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही जिन लोगों का करियर मीडिया, फिल्म और संगीत से जुड़ा हुआ है उनको यह समय अनुकूल साबित हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको बिजनेस और करियर में आशातीत सफलता मिल सकती है। इस समय आपको भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा। आप लोग इस दौरान एक हीरा या जरकिन स्टोन पहन सकते हैं, जो आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है।
कर्क राशि: शुक्र देव के राशि परिवर्तन करते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि आपकी राशि से शुक्र ग्रह दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आप कई माध्यमों से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बने हुए हैं। कारोबर में कोई विशेष डील फाइनल हो सकती है। साथ ही इस दौरान आप साझेदारी का काम शुरू कर सकते हैं। जिसमें अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग वाणी और मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत हैं, जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय बेहतर सिद्ध हो सकता है। इस समय आप लोग एक मोती पहन सकते हैं जो आपके लिए लकी रत्न साबित हो सकता है।
वृश्चिक राशि: शुक्र ग्रह के गोचर से आप लोगों को वरदान के समान साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दशम स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे कार्यक्षेत्र और जॉब का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और अप्रेजल हो सकता है। वहीं इस दौरान व्यापार विस्तार के भी योग हैं। साथ ही आपके नए व्यावसायिक संबंध बन सकते हैं।
वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा, जिससे आपकी कार्यस्थल पर तारीफ हो सकती है। इस समय आपको कोई अवार्ड भी मिल सकता है। आप लोग एक फिरोजा रत्न पहन सकते हैं। जो आपके लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता मिल सकती है।