Shani Dev Margi And Budh Margi 2025: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। वहीं बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी इन बुध और शनि की चाल में बदलाव होता है, तो इन राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 28 नवंबर को न्यायाधीश शनि और 30 नवंबर को ग्रहों के राजकुमार बुध मार्गी होने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों के लोगों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
18 महीने बाद बनेंगे रूचक और केंद्र त्रिकोण राजयोग, 2026 में इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और बुध का मार्गी होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमा सकते हैं। ई नया प्रोजेक्ट या व्यवसाय में लाभ मिलेगा। साथ ही अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ से आप महत्वपूर्ण फैसले सही समय पर ले पाएंगे। वहीं इस समय आपके निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही इस समय बुध ग्रह के प्रभाव से आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ मिल सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और बुध का मार्गी होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से साहस और पराक्रम के स्तान पर मार्गी होंगे तो वहीं बुध ग्रह आपकी राशि 11वें भाव पर सीधी चाल चलेंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इनकम में वृद्धि के योग बनेंगे। वहीं इस दौरान नए अवसर मिलेंगे और आप सही निर्णय लेने में समर्थ रहेंगे। साथ ही व्यापार या नौकरी में लाभ के संकेत हैं। वहीं आपकी मेहनत रंग लाएगी। बड़े लाभ के रास्ते खुलेंगे। वहीं परिवार में सुख और खुशहाली का माहौल रहेगा। साथ ही इस समय इच्छाओं की पूर्ति होगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और बुध देव का मार्गी होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही 2026 में रुक हुए कार्य बनेंगे। वहीं मानसिक संतुलन बना रहेगा। साथ ही परिवार और सामाजिक जीवन में संतोष रहेगा। वहीं आपकी सृजनात्मक योजनाएं और निवेश इस समय लाभप्रद साबित हो सकते हैं। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
