Kendra Tirkon Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अन्य ग्रहों के साथ युति बनाकर शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि वैभव और धन के दाता शुक्र ग्रह ने 2 अक्टूबर के सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। जिससे 30 साल बाद समसप्तक और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हुआ है। क्योंकि शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं और उनके सामने शुक्र ग्रह सिंह राशि में स्थित हैं। ऐसे में इन दोनों राजयोग के प्रभाव से 4 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण और समसप्तक राजयोग लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि सप्तम भाव का स्वामी शुक्र पंचम में बैठकर 11वें भाव में शनि को देख रहे हैं। इसलिए आप लोगों को व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं इसम समय कारोबार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
केंद्र त्रिकोण और समसप्तक राजयोग का बनना वृष राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र वहीं केद्र और त्रिकोण के स्वामी शनि आमने- सामने हैं। इसलिए इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही प्रापर्टी से आपको लाभ हो सकता है। मतलब प्रापर्टी के लेन- बेच से लाभ के संकेत हैं। वहीं इस अवधि में आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। जो शुभ साबित होंगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग और समसप्तक राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपके नवमेश हैं। साथ ही शुक्र ग्रह पंचमेश हैं। इसलिए पंचमेश और नवमेश का समसप्तक योग केंद्र त्रिकोण राजयोग बना रहा है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही बुद्धि से पैसा मिलेगा। वहीं मेहनत का भी फल मिलेगा। व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है और नौकरीपेशा लोगों को इस वक्त प्रमोशन मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
केंद्र त्रिकोण और समसप्तक राजयोग का बनना कर्क राशि के जातकों को आर्थिक रूप से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि चतुर्थ भाव के स्वामी शुक्र और सप्तक भाव के स्वामी शनि आमने- सामने हैं। इसलिए समसप्तक और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही धन और करियर के मामले में भी आपके लिए शुभ योग बनेंगे और मनचाहा फल मिलेगा। वहीं समाज में आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।