Vish Yog In Kundli: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह अन्य ग्रहों के साथ युति करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका सीधेतौर पर प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि और चंद्र ग्रह की युति से विषयोग का निर्माण होने जा रहा है। यह युति 16 मई को बनेगी। ज्योतिष में इस युति को बेहद अशुभ माना जाता है। इसलिए यह युति 3 राशि के जातकों हानिकारक सिद्ध हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए यह योग सबसे खराब साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से अष्टम भाव में बनने जा रहा है और आपकी राशि के स्वामी खुद अष्टम भाव में चले गए। साथ ही शनि की ढैय्या चल रही है। वहीं कोई नए कार्य की शुरुआत न करें। साथ ही खान- पान का ध्यान रखें। वहीं वाद- विवाद से बचें। साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखें और धन का निवेश नहीं करें। साथ ही इस समय वाहन सावधानी से चलाएं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
विष योग कन्या राशि के जातकों थोड़ा हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से छठे भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। साथ ही किसी भी तरह के वाद- विवाद में न पड़े। साथ ही कार्यस्थल पर कोई लापरवाहीं न करें। वहीं फिजूल खर्च न करें। वर्ना बजट बिगड़ सकात है। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में कुछ असफलता हाथ लग सकती है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए विष योग बनना प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको अचानक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। साथ ही यात्रा में किसी के साथ वाद- विवाद हो सकता है। वहीं कोई सामान चोरी हो सकता है। सेहत भी खराब हो सकती है। वहीं इस किसी बात का झूठा इल्जाम लग सकता है। साथ ही नए कार्य की शुरुआत न करें और पैसा किसी को उधार नहीं दें। क्योंकि आप पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। इसलिए स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।