Vish Yog In Kundli:  ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह अन्य ग्रहों के साथ युति करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका सीधेतौर पर असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि शनि और चंद्र ग्रह की युति से विषयोग बनने जा रहा है। यह युति 27 सितंबर की शाम को बनेगी। ज्योतिष में इस युति को बेहद अशुभ माना जाता है। इसलिए यह युति 3 राशि के जातकों हानिकारक सिद्ध हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शनि और चंद्रमा की युति कर्क राशि के जातकों को हानिकारक साबित हो सकती है। क्योंकि एक तो आपके ऊपर शनि की ढैय्या चल रही है और साथ ही यह युति आपकी राशि से अष्टम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी सेहत बिगड़ सकती है। साथ ही धन का निवेश नहीं करें। कोई बड़ी डील नहीं करें। साथ ही ऑफिस और कार्यस्थल पर कोई लापरवाही नहीं बरतें। वहीं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। किसी बात को लेकर तनाव भी हो सकता है।  

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शनि और चंद्रमा की युति कन्या राशि के जातकों को नुकसानदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से छठे भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके शत्रुओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपके कार्यस्थल या पड़ोस में कोई षडयंत्र रच सकता है। इसलिए सावधान रहें। साथ ही इस समय आप यात्रा नहीं करें, अन्यथा परेशानियों का समना करना पड़ सकता है। वहीं इस अवधि में अपने दस्तावेजों का ध्यान रखें। वहीं स्वास्थ्य का भी इस समय विशेष ख्याल रखें। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और चंद्रमा की युति प्रतिकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के 12वें स्थान में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आप पर कोई झूठा आरोप लग सकता है। साथ ही सेहत खराब हो सकती है। खर्चा ज्यादा हो सकता है। वहीं इस समय व्यर्थ का विवाद हो सकता है। साथ ही इस समय आपको नया काम करने से बचना चाहिए। वहीं इस समय मानसिक तनाव भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल