Vish Yog in Kundali: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि न्यायाधीश और दंडाधिकारी शनि देव मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं और वहीं चंद्र देव 06 अक्टूबर को मीन राशि में संचऱण करेंगे। जिससे कुंभ राशि में चंद्रमा और शनि देव की युति बनने जा रही है। वहीं इस युति से विष योग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों के जीवन में उठक-पटक हो सकती है। साथ ही पैसा फंस सकता है। वहीं सेहत खराब हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

9 अक्टूबर से पलट सकती है इन राशियों की किस्मत, 1 साल बाद शुक्र ग्रह करेंगे बुध के घर में प्रवेश, आकस्मिक धनलाभ के योग

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और चंद्रमा की युति हानिकराक साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से 12वें स्थान पर बनेगी। इसलिए इस दौरान कुछ खर्चे हो सकते हैं।  पार्टनरशिप में काम करने वालों को नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं, जिससे काम का तनाव बढ़ेगा। वहीं इस दौरान वित्तीय मामलों में, आपको कोई भी जोखिम लेने या सट्टा निवेश करने से बचना चाहिए। हालांकि, यदि आप सावधानी बरतते हैं, तो आप अनुकूल परिणाम प्राप्त करने में सक्षम होंगे। साथ ही इस समय आप पर कोई आरोप लग सकता है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए विष योग का बनना सकात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से प्रथम स्थान पर बनेगा। इस समय आपको किसी को उधार धन देने से बचना चाहिए। अन्यथा धन डूब सकता है। वहीं इस समय आपको फिजूल खर्चों का सामन कर पड़ सकता है। वहीं जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। साथ ही जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वहीं वित्तीय मामलों में अत्यधिक सतर्कता की आवश्यकता है। अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए और किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए सतर्क रहना चाहिए।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए विष योग का बनना प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से अष्टम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कोई गुप्त रोग हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा को भी सावधानीपूर्वक बनाए रखा जाना चाहिए, वित्तीय जोखिम लेने से बचें, क्योंकि वे आपके पक्ष में नहीं हो सकते हैं। वहीं किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही इस समय आपको काम- कारोबार धीमा चलेगा। वहीं इस दौरान धन फंस सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल