Triekadash Yog 2025 Positive Impact: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि मीन राशि में स्थित हैं, जबकि अरुण ग्रह (यूरेनस) वृषभ राशि में विराजमान हैं। ये दोनों ग्रह मिलकर त्रिएकादश योग बनाएंगे और 12 अगस्त 2025 को ये ग्रह एक-दूसरे से 60 डिग्री पर होंगे। ऐसे में इस खास स्थिति के कारण शनि-अरुण के त्रिएकादश योग से कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिल सकता है। इन जातकों को धन-धान्य की प्राप्ति होगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां…

कर्क राशि

त्रिएकादश योग कर्क राशि वाले जातकों के जीवन में खुशियां और तरक्की लेकर आ सकता है। इस अवधि में आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और योग्यता से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे। इस दौरान धन लाभ और आर्थिक स्थिरता के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

शनि-अरुण के त्रिएकादश योग आपके जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। माता-पिता के साथ संबंध मधुर होंगे। इस समय आपकी बचत में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की भी प्रबल संभावना है। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह योग बेहद भाग्यशाली साबित हो सकता है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। इस दौरान आप अपने व्यवसाय का विस्तार करने में सफल हो सकते हैं। पहले किए गए निवेश से अच्छा मुनाफा मिलेगा। पैतृक संपत्ति से भी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपकी वाणी में मधुरता आएगी। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।