Sarva Pitru Amavasya: सर्व पितृ अमावस्या पितृ पक्ष का सबसे खास दिन माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इसे मोक्षदायिनी अमावस्या भी कहा जाता है। जो 25 सितंबर यानि कि आज है। वहीं अगर आपने अपने पितरों का पिंड दान श्राद्ध पक्ष में नहीं किया है तो इस दिन कर सकते हैं। इस दिन श्राद्ध के लिए बनाए गए भोजन से पंचबलि अर्थात गाय, कुत्ते, कौए, चीटियों और देवों के लिए भोजन का अंश निकालकर उन्हें देना चाहिए। फिर किसी ब्राह्मण कराना चाहिए। आइए जानते हैं सर्व पितृ अमावस्या की तिथि और ऐसे करें पितरों की विदाई…

सर्वपितृ अमावस्या की तिथि

वैदिक पंचांग के मुताबिक आश्विन मास की अमावस्या तिथि रविवार, 25 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 11 मिनट से शुरू होगी और सोमवार, 26 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 23 मिनट पर खत्म हो जाएगी। इसलिए सर्वपितृ अमावस्या 25 सितंबर को पूरे दिन मनाई जाएगी।

इस तरह दें पितरों को विदाई

इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। साथ ही सबसे पहले सूर्य देव को जल दें। क्योंकि सूर्य देव आत्मा और पिता दोनों के कारक माने जाते हैं। इसके बाद सफेद वस्त्र धारण करने चाहिए। फिर पितरों के नाम से तर्पण करना चाहिए। तर्पण करते समय ध्यान रखें कि आपका मुख दक्षिण की तरफ होना चाहिए। तांबे के लौटे में गंगा जल भरें। उसमें काले तिल, कच्चा दूध और कुश डालकर तर्पण करें। तर्पण करते समय इस मंत्र का जाप जरूर करें- ऊं पितृ गणाय: विधमहे जगधारणीय धी महे तनो पितरों प्रचो दयात। इसके बाद पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। इस दिन ब्राह्मण भोजन जरूर कराएं। साथ ही यथासंभव दान- दक्षिणा भी दें। खीर का भी इस दिन विशेष महत्व है। साथ ही सर्व पितृ अमावस्या पर दीप दान करने की भी परंपरा है क्योंकि दीप दान से आर्थिक लाभ होता है और घर में सुख शांति का वास रहता है।

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

1-इस दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जाता है। जिन लोगों की तिथि हमको मालूम नहीं है या भूल गए हैं।

2-पितरों की विदाई के दिन बाल, नाखून आदि ना कटवाएं। अन्यथा पितृ नाराज हो सकते हैं।

3-पितृ अमावस्या के दिन किसी गरीब और असहाय को प्रताड़ित करने की गलती भी ना करें। साथ ही कोई भी जरूरतमंद द्वार पर आए तो उसको कुछ न कुछ जरूर दें।

4- सर्वपितृ अमावस्या के दिन अंडा, मांस, मछली या मदिरा पान के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही तामसिक भोजन का भी सेवन करने बचें।