Dream meaning: सपने आमतौर पर हर इंसान देखता है। वहीं कुछ सपने देखकर हम चिंता में डूब जाते हैं, तो कुछ सपने देखकर हम खुशी का अनुभव करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये जरूरी नहीं कि जो सपने में आपने घटना देखी हो उसका रियल लाइफ में भी यही मतलब हो। ऐसे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि सपने में अगर आप खुद को या किसी और को यौन सम्बन्ध बनाते हुए देखते हैं तो इसका क्या मतलब होगा। आइए जानते हैं…

सपने में जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध  

स्वप्न शास्त्र अनुसार, अगर कोई व्यक्ति सपने में अपने जीवनसाथी या पार्टनर के साथ शारीरिक अंतरंगता देखता है, तो इसके दो अलग-अलग अर्थ हो सकते हैं। आपका रिश्ता काफी बेहतर है और आने वाले समय में भी आपका दांपत्य जीवन बहुत खुशनुमा कटने वाला है। आप इनर डिस्कवरी की राह पर हैं, साथ ही, आप अपने साथी के साथ शारीरिक और मनोवैज्ञानिक मिलन की चाहत रखते हैं। यह सपना परिवार में एक नया सदस्य लाने की आपकी इच्छा को भी दर्शाता है। ऐसा विचारशील गठबंधन आपके जीवन को अर्थ प्रदान करेगा।

पूर्व साथी के साथ

किसी के साथ सोते हुए आपकी भ्रामक तस्वीरें आपकी यौन कल्पनाओं का संकेत नहीं देती हैं। लेकिन ये तस्वीरें आपके गहरे रहस्यों और भावनाओं को प्रतिबिंबित करती हैं। सामाजिक और पारिवारिक दबाव ने आपको अपनी इच्छाओं और आकांक्षाओं को दबाने के लिए मजबूर कर दिया है। साथ ही, सेक्स ड्रीम वेरिएंट आपकी असुरक्षाओं और व्यक्तिगत नुकसान को आपके सामने उजागर करते हैं। सपने में आप अगर अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ सम्बन्ध का सपना देखते हैं, तो इसका मतलब है इस तरह का सपना आपको इशारा कर रहा है कि आप जिनसे दूर हो गए हों, अभी उनसे दूर जाने की इच्छा आपकी नहीं थी और आपके दिल में अभी भी उनके लिए फीलिंग्स है। इस तरह का सपना देखना ये भी इशारा करता है कि अगर आप अविवाहित हैं तो आपकी शादी जल्द हो सकती है, साथ ही आने वाले दिनों में आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इसके अलावा रुका हुआ काम बन सकता है।

हिंदू धर्म क्या कहता है

हिंदू धर्म में कामुकता को ‘पुरुष’ और ‘प्रकृति’ के मिलन के रूप में संदर्भित किया गया है, ये बात हमारे वेदों में भी कही गयी है। शिव और शक्ति का अंश मानव में पौरूष और स्‍त्री गुणों के रूप में स्थापित है। जिनका शारीरिक स्‍तर पर भी प्रभाव पड़ता है। 

सपने में गालों पर चूमना

सपने में अगर आप किसी के गालों पर चूमते हैं या फिर कोई आपके गालों को चूमता है तो यह एक बेहद शुभ संकेत है। साथ ही इसका मतलब है कि जिस व्यक्ति के आपके गालों पर किस किया है, उसको आप बहुत चाहते हो। साथ ही आपको उनका तौर-तरीका और बात-व्‍यवहार काफी पसंद है। सपने में किसी के गालों को चूमना उसके प्रति दोस्‍ती, लगाव, सम्‍मान और अच्‍छे व्‍यवहार को दर्शाता है। वहीं अगर आप शादीशुदा है ,तो जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और अच्छे होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल