Sapne Me Accident Dekhna: सपने हर इंसान देखता है। साथ ही कुछ सपने देखकर व्यक्ति सुखद अनुभव करता है, तो वहीं कुछ सपने देखकर व्यक्ति डर जाता है। वहीं कई बार ऐसे डरावने सपने आते हैं जो कि कई दिन तक हमारे दिलोदिमाग पर गहरा असर डालते हैं। ऐसे में हम यहां बात करने जा रहे हैं कि अगर सपने में आप खुद का एस्सीडेंट देखें तो इसका क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…

आपकी गाड़ी से किसी दूसरे का एक्सीडेंट होना

स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि सपने में आपकी गाड़ी से टकराकर किसी अन्य व्यक्ति की मौत हो जाए तो यह एक अशुभ संकेत है। साथ ही इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही हाल फिलहाल में आपको गलती करने से बचना चाहिए और वाद- विवाद से भी बचना चाहिए।

दुर्घटना में खुद को मरते देखना

अगर सपने में आप खुद को एक्सीडेंट में मरता हुए देखते हैं तो यह भी एक अशुभ संकेत है। साथ ही इसका मतलब है कि आपको कार्यस्थल पर किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपकी धनहानि हो सकती है या फिर आपकी जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में आपको पहले से सजग हो जाना चाहिए।

किसी दूसरे की कार का एक्‍सीडेंट देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि सपने में आप किसी और की कार का एक्सीडेंट देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप कोई समस्या में फंसने वाले हैं। साथ ही आपको कार्यस्थल पर परेशानियों  का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आपका कोई जरूरी काम रुक सकता है। साथ ही आपको कोई अशुभ सूचना मिल सकती है। आपकी सेहत खराब हो सकती है।

कार एक्‍सीडेंट में किसी को मरते देखना

सपने में यदि आप कार दुर्घटना देखते हैं तो यह एक बेहद अशुभ संकेत है। मतलब आने वाले दिनों में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको धनहानि हो सकती है। वहीं आपकी कोई योजना असफल हो सकती है। इसलिए आने वाले दिनों में आपको सतर्क हो जाना चाहिए। वहीं आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करना चाहिए और हर कार्य में सावधानी बरतनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल