Police Related Dream: सपने आना एक स्वभाविक क्रिया है। वहीं कुछ सपने देखकर व्यक्ति डर जाता है तो कुछ सपने देखकर व्यक्ति को सुखद अनुभव होता है। वहीं स्वप्न शास्त्र अनुसार जो सपने आप देखते हैं उसका असल जिंदगी में भी वो ही मतलब हो ये जरूरी नहीं है। दरअसल सपने हमको भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ संकेत करती हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार व्यक्ति जो भी सपने देखता है, उसका कोई-ना-कोई अर्थ जरूर होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं सपने में जेल और पुलिस देखने का क्या मतलब होता है। सथ ही रियल लाइफ पर क्या प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं सपने में पुलिस और जेल देखना शुभ होता है या अशुभ?
सपने में पुलिस देखना
स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में पुलिस को देखना यह एक बुरा संकेत है। इसका मतलब है कि आगे वाले दिनों में आपको कोई धनलाभ हो सकता है। साथ ही आप किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। या फिर कोर्ट केस में हार सकते हैं। वहीं सेहत खराब हो सकती है।
पुलिस अगर आए आपके घर
सपने में अगर आप पुलिस को अपने घर पर आते हुए देख रहे हैं तो इसका मतलब यह होता है कि आपके घर पर कोई मुसीबत आने वाली है। घर के सदस्यों पर कोई आफत आने वाली है। वहीं कोई काम बनते- बनते रुक सकता है। साथ ही मासिक तनाव हो सकता है।
जेल में खुद को देखना
जेल के अंदर खुद को सपने में देखना अच्छा नहीं माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपको कार्यस्थल पर परेशानी हो सकती है। साथ ही निवेश करते समय सावधानी बरतनी चाहिए और वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। वहीं शत्रु परेशान कर सकते हैं।
जेल से बाहर आना
अगर आप सपने में खुद को जेल से बाहर आते हुए देखते हैं तो यह बेहद शुभ संकेत हैं। इसका मतलब है कि आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही रुका हुआ पैसा मिल सकता है। वहीं कोर्ट- कचहरी के मामलोंं में विजय मिल सकती है। अगर आप किसी करीबी या रिश्तेदार को जेल जाते हुए देखते हैं तो यह एक अशुभ संकेत है।