Sapne Me Jail And Police Dekhna: रात को सोने के बाद आमतौर पर हर इंसान सपने देखता है। साथ ही कुछ सपने देखकर हम भयभीत हो जाते हैं और वहीं कुछ सपने देखकर हम सुख का अनुभव करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये जरूरी नहीं कि अगर आपने कोई डरावना सपना देखा हो तो उसका असल जिंदगी में भी वो ही मतलब हो। यहां हम बात करने जा रहे हैं सपने में पुलिस, चोरी की वारदात और जेल देखने का क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…

सपने में पुलिस देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में पुलिस को देखना बेहद बुरा माना जाता है। इसका अर्थ है कि आप किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। या फिर कोर्ट केस में हार सकते हैं। वहीं कोई अशुभ सूचना आपको मिल सकती है। 

पुलिस अगर आए आपके घर

अगर सपने में आप पुलिस को अपने घर पर आते हुए देखे तो यह बेहद अशुभ है। इसका मतलब है कि आपके घर पर कोई परेशानी आ सकती है। साथ ही घर के सदस्य आने वाले दिनों में कोई मुसीबत में पड़ सकते हैं। 

जेल में खुद को देखना

स्वप्न शास्त्र मुताबिक अगर सपने में खुद को आप जेल में देखते हैं तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको कार्यस्थल पर कोई दिक्कत हो सकती है। इसलिए आपको सावधानी से काम करना चाहिए। साथ ही आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। 

सपने में किसी करीबी को जेल जाते देखना

अगर सपने में आप किसी करीबी या रिश्तेदार को जेल जाते हुए देखते हैं तो यह एक अशुभ संकेत है। ऐसे में आपके रिश्तेदार के साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। या फिर उनको कोर्ट- कचहरी के मामलों में असफलता हाथ लग सकती है।

सपने में पैसे चोरी होना

सपने में पैसों की चोरी होते देखना अच्‍छा संकेत नहीं है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनो में आपको कोई धनहानि हो सकती है। आपका पैसा कहीं फंस सकता है। इसलिए आने वाले दिनों में आपको पैसा उधार नहीं देना चाहिए। साथ ही कोई डॉक्‍युमेंट साइन सावधानी से करें। 

सपने में गहने और फोन चोरी होना

स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि सपने में आप फोन और गहने चोरी होते देखे तो यह भी एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब आने वाले में आपका कोई जरूरी काम रुक सकता है। साथ की कोई योजना असफल हो सकती है या फिर कोई आपके खिलाफ कोई साजिश करना चाहता है। ऐसे में आपको अपने रिश्‍तेदार और अपने मित्रों से सावधान हो जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल