Sapne Me Billi Dekhna: हर इंसान सपने देखता है। मान्यता है सपने हमको भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ इशारा करते हैं। वहीं कुछ सपने देखकर हमें भय लगता है तो कुछ सपने हमको सुखद अनुभव कराते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं सपने में बिल्ली और कुत्ते दिखे तो क्या मतलब होता है। बिल्ली को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। वहीं सपने में बिल्ली दिखाई देना धन प्राप्ति का संकेत हो सकता है। आइए जानते बिल्ली और कुत्ते को सपने देखने का क्या मतलब होता है…
सपने में सफेद बिल्ली को देखना
स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में सफेद बिल्ली का दिखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। क्योंकि बिल्ली का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है। इसलिए अगर आपका धन कही फंसा हुआ है तो वो मिल सकता है। साथ ही ऐसा सपना आने पर आपको सबसे मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको आने वाले दिनों में आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
सपने में कुत्ता और बिल्ली आपस में लड़ते दिखें
सपने में कुत्ते और बिल्ली का लड़ना बेहद अशुभ माना जाता है। वहीं इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। इसलिए आपको सावधान हो जाना चाहिए। साथ ही आपको किसी पर एकदम से विश्वास नहीं करना चाहिए।
सपने में बिल्ली का बच्चा देखना
स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में अगर आपको बिल्ली के साथ उसका बच्चा भी दिखाई दे तो यह एक बेहद शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको आने वाले दिनों में धनलाभ हो सकता है। साथ ही कोई शुभ सूचना आपको प्राप्त हो सकती है। वहीं इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है।
सपने में बिल्लियों को लड़ते देखना
सपने में अगर दो बिल्ली आपस में लड़ते हुए दिखाई देती हैं, तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपका किसी के साथ लड़ाई- झगड़ा हो सकता है। साथ ही कोई जरूरी काम बनते- बनते रुक सकता है। कोई अशुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।