Nose Shape Personality: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस तरह किसी भी व्यक्ति के हाथों की रेखाओं से उसके भविष्य और भूत के बारे में जाना जा सकता है। उसी तरह सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों के आधार पर भी बहुत कुछ जानकारी हासिल की जा सकती है। समुद्र शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति की नाक भी उसके स्वभाव से लेकर उसके आर्थिक जीवन तक के बारे में बहुत कुछ बताती है। हर व्यक्ति के नाक की शेप अलग होती है। आइए जानते हैं नाक के आधार पर व्यक्ति नेचर औऱ व्यक्तित्व…

Amla Navami 2025 Date: 30 या 31 अक्टूबर कब है आंवला नवमी? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

ऐसे लोग होते हैं समझदार और दूरदर्शी

जिन लोगों की नाक तोते जैसी होती है वो अपनी जिंदगी में खूब नाम कमाते हैं। साथ ही वह जिस भी नौकरी में प्रयास करते हैं उन्हें सक्सेस मिल ही जाती है। अगर इनके व्यक्तित्व की बात की जाए तो ऐसे व्यक्ति काफी समझदार और दूरदर्शी होते हैं। दूसरों की दु:ख-तकलीफों को सहजता से समझते हैं और उनकी समय- समय पर मदद भी करते हैं।

बड़ी नाक वाले लोग

ऐसी नाक वालों का जीवन भोग- विलास से भरा होता है। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। यो लोग थोड़े रोमांटिक होते हैं। साथ ही ये सबसे पहले अपने बारे में सोचते हैं। इन्हें दूसरों की भावनाओं की उतनी कद्र नहीं होती। ये लोग थोड़े स्वार्थी स्वभाव के होते हैं।

होते हैं ईमानदार और भावुक

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार दबी हुई नाक वाले लोग बहुत संवेदनशील और भावुक होते हैं। यह उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। यह जीवन को लेकर खुले विचार रखते हैं। इन्हें किसी भी तरह की बंदिश पसंद नहीं होती है। ये लोग मिलनसार भी होते हैं। साथ ही बुरे वक्त में लोगों के काम आते हैं।

बड़ी नाक वाले लोग

जिन लोगों की बड़ी नाक होती है। तो ऐसे लोगों की हमेशा पैसों से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ात है। इनके पास धन नहीं रुकता। वहीं समुद्रशास्‍त्र में यह भी बताया गया है कि यदि किसी व्‍यक्ति की नाक आगे से दो भागों में बंटी हुई दिखे तो वह निर्धन होते हैं।

सीधी नाक वाले लोग

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार सीधी नाक वाले व्यक्ति धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें सादा जीवन जीना पसंद आता है। ये बेफजूल की टेंशन नहीं लेते। जिन लोगों की नाक झुकी हुई होती है तो ऐसे लोगों के पास धन की कभी कमी नहीं रहती।  साथ ही इन लोगों की हाई एप्रोच होती है। ये लोग कम उम्र में ही तरक्की कर लेते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल