Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शऱीर पर मौजूद अंंगों के आकार के आधार पर फलित किया जाता है। आपको बता दें कि सामुद्रिक शास्त्र की रचना समुद्र ऋषि ने की थी। इसलिए इसका नाम सामुद्रिक शास्त्र पड़ गया। यहां हम बात करने जा रहे हैं हाथ की उंगलियों के बारे में, सामुद्रिक विज्ञान के अनुसार, इंसान की उंगलियों के आकार, प्रकार और बनावट से उनकी किस्मत से जुड़ी हर बात का पता लगाया जा सकता है कि उसका व्यक्तित्व कैसा होगा। आइए जानते हैं…

कनिष्ठा उंगली (Little Finger Of Hand)

कनिष्ठा उंगली से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन के बारे में पता लगया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र अनुसार यह उंगली जितनी लंबी होगी व्यक्ति उतना ही बुद्धि का तेज होगा। साथ ही दूरदर्शी होगा। वहीं हर बात को तर्क से खत्म करेगा।  साथ ही ऐसे व्यक्ति समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं और उनको मान- सम्मान की प्राप्ति होती है।

अनामिका उंगली

अनामिका उंगली कनिष्ठा उंगली के बराबर वाली होती है। साथ ही इस उंगली से व्यक्ति की भावनाएं, सेहत और नाम यश देखा जाता है। हाथ में यह उंगली लंबी हो तो व्यक्ति हठी और क्रोधी हो सकता है। साथ ही अगर ये उंगली मध्यम हो तो यह बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को किस्मत का साथ मिलता है। ऐसे लोग अपने दम पर हर मुकाम को हासिल करते हैं।

तर्जनी उंगली (Index Finger Of Hand)

हाथ में तर्जनी उंगली से व्यक्ति की तरक्की और करियर देखा जाता है। सामुद्रिक शास्त्र अनुसार तर्जनी उंगली लंबी और सीधी है तो व्यक्ति जीवन में विशेष उन्नती करता है। साथ ही ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते है। साथ ही ये लोग लैविश लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। इन लोगों को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं अगर तर्जनी उंगली अगर अनामिका उंगली के बराबर हो तो, अशुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि व्यक्ति का दिमागी रूप से कमजोर हो सकता है। साथ ही व्यक्ति को भूलने की बीमारी हो सकती है।

मध्यमा उंगली (Middle Finger Of Hand)

हाथ में जो बीच में उंगली होती है। उसे मध्यमा उंगली कहते हैं। यह उंगली सबसे लंबी होती है,यह जितनी लंबी होगी उतना ही व्यक्ति करियर और व्यापार में अच्छा नाम और शोहरत कमाएगा। वहीं सामुद्रिक शास्त्र अनुसार अगर ये उंगली अनामिका से छोटी हो तो व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियां को सामना करना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति को जीनव में हमेशा संघर्ष करना पड़ता है। वहीं इस उंगली पर तिल भी अशुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल