Lucky Teeth People Nature: हर व्यक्ति के दांतों में भिन्नता पाई जाती है। कुछ लोगों के दांत सीधे तो कुछ लोगों के दांत टेड़े- मेड़े होते हैं। वहीं कुछ लोगों के दांतों के बीच कभी गेप पाया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में अलग- अलग दांतों की शेप के आकार से फलित भी अलग- अलग किया जाता है। ऐसे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं ऐसे दांतों के बारे में, जो व्यक्ति को बहुत भाग्यशाली बनाते हैं। साथ ही जिन लोगों के ये दांत होते हैं, उस व्यक्ति के पास अकूत धन- दौलत होती है। आइए जानते हैं…

ऐसे लोग होते हैं बेहद भाग्यशाली

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के दांतों के बीच गैप होता है। वह लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं। ये लोग किस्मत के इतने धनी होते हैं, कि ये लोग जिस काम में हाथ डालते हैं, उसमें इनको सफलता मिलती है। वहीं इन लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होती है। साथ ही ये लोग दूसरों के पैसों पर ऐश करने वाले होते हैं। ये लोग बहुत चतुर होते हैं। साथ ही ये लोग चतुराई से अपना काम निकाल लेते हैं। ये लोग बेहद खर्चीले भी होते हैं। इनके पास पैसा कम ही टिकता है।

दांतों की बनावट हो सीधी

दांतों की बनावट अगर सीधी हो तो व्यक्ति धनवान होता है। साथ ही ऐसे लोग हरफनमौला होते हैं और इन लोगों का स्वभाव सौम्य होता है। वहीं ये लोग अपना व्यापार करना पसंद करते हैं। ये लोग बिजनेस में नए- नए आइडिया प्रयोग करके खूब धन कमाते हैं। 

ऐसे दांत वाले होते हैं भावुक

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के दांत जन्म से मरण तक बहुत ही सफेद रहते हैं। ऐसे लोग बेहद भावुक प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग विषय को लंबे समय तक सोचते हैं। मतलब अगर कोई इनसे कुछ कह दें तो ये घंटों तक सोचते हैं। साथ ही ये लोग बड़ी आसानी से किसी के ऊपर विश्वास कर लेते हैं। ऐसे में इन्हें धोखा भी खाना पड़ता है।

टेडे़- मेड़े दांंत वाले लोग

कुछ लोगों को दांत थोड़े काले रंग के होते हैं। इनके बहुत ही चतुर होने की मान्यता है। साथ ही ये लोग सामने वाले से अपना काम चतुराई से निकलवा लेते हैं। वहीं वहीं, टेड़े-मेड़े दांत वालों के लालची होने की मान्यता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल