Sagittarius Eight Years Horoscope: वैदिक ज्योतिष मुताबिक धनु राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। ज्योतिष में गुरु ग्रह को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक का माना जाता है। साथ ही गुरु ग्रह करीब 13 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। जिसका असर सभी 12 राशियों के लोगों पर देखने को मिलता है।

वहीं न्याय प्रदाता शनि देव 30 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। इसलिए इन ग्रहों का गोचर ज्योतिष में विशेष महत्व रखता है। आपको बता दें कि शनि देव अभी अपनी स्वराशि कुंभ में संचरण कर रहे हैं और गुरु ग्रह अपनी स्वराशि मीन में गोचर कर रहे हैं लेकिन इसी साल 22 अप्रैल को गुरु मेष राशि में भ्रमण करने जा रहे हैं। ऐसे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं, आगामी 5 साल का वर्षफल, मतलब आने वाले 8 साल धनु राशि के लोगों को करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, सेहत और वैवाहिक जीवन के लिहाज से कैसे साबित होंगे। आइए जानते हैं…

जानिए, धनु राशि के लोगों आने वाले 5 साल कैसे रहेंगे

वैदिक ज्योतिष अनुसार आप लोगों को 17 जनवरी से शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिली है। इसलिए साल 2023, 24 और 25 की आधी साल आप लोगों को शुभ साबित होगी। क्योंकि यहां आपको शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसलिए मेहनत करते रहिए और शनि देव की पूजा करिए। क्योंकि शनि देव के पास धन की जिम्मेदारी है। वहीं आपकी राशि के स्वामी गुरु ग्रह का भी आशीर्वाद आपको साल 2023 और जून 2024 तक प्राप्त होगा। इसलिए आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति जून 2024 से पहले हो सकती है। तरक्की और भाग्योदय हो सकता है। वहीं साल 2025 के जून महीने तक आपको शनि देव भी सपोर्ट करेंगे। 

इन सालों में हो सकती है मनोकामना पूरी

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि देव जून 2025 से लेकर 26, 27 आपकी गोचर कुंडली के मन स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम बनेंगे। वहीं आपको मेहनत का फल प्राप्त होगा। लेकिन कुछ कार्य रुक भी सकते हैं। 

इन सालों मे मिलेगा गुरु ग्रह का आशीर्वाद

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह साल 2025 में काफी अच्छा फल देंगे। क्योंकि गुरु ग्रह की दृष्टि धनु राशि पर रहेगी। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही समाज में यश और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वहीं इस नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस समय आप विदेश भी जा सकते हैं। वहीं साल 2027 में गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में आ जाएंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही उनकी दृष्टि धन, बुद्दि, कंपटीशन के घर पर रहेगा। इसलिए इस समय जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वह किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। साथ ही साल 2028 में भी आपको गुरु ग्रह की असीम कृपा प्राप्त होगी। इस अवधि में करियर में उन्नति मिलेगी। साथ ही आप कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं, उनकी पदोन्नति हो सकती है। साथ ही उनका मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। 

ये साल हो सकते हैं कष्टकारी

वहीं साल 2028, 29 और 30 में शनि देव नीच के हो जाएंगे और यह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय भ्रम की स्थिति बन सकती है। साथ ही संतान के द्वारा धन का नाश हो सकता है। वहीं गुरु ग्रह आपको पैसा देंगे। लेकिन शनि देव खर्चा करा सकते हैं। प्रेम- संबंधों में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इन सालों में आपको थोड़ा विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल