Sagittarius Horoscope 2021 for Finance, Health, Love, Family, Education: धनु राशि वालों के लिए आने वाला साल खास माना जा रहा है। जानकारों की मानें तो इस साल आपको जीवन के नए अनुभव मिलेंगे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक भी यह साल कई खास परिवर्तन लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2021 –
करियर (Sagittarius Horoscope 2021 for Career)
धनु राशि के कार्य क्षेत्र की बात करें तो साल 2021 आपको अनुकूल फल देगा, जिससे आपको व्यापार और नौकरी में भरपूर सफलता मिलेगी। साथ ही आप अपने हर कार्य को, समय से पहले ही पूरा करने में सक्षम होंगे।
आर्थिक जीवन (Sagittarius Horoscope 2021 for Finance)
आर्थिक जीवन में वर्ष 2021, कई महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आएगा। जहां शनिदेव आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करेंगे तो वहीं आप किसी पैतृक संपत्ति या जमीन से भी आर्थिक लाभ अर्जित करने में सक्षम होंगे।
शिक्षा (Sagittarius Horoscope 2021 for Education)
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है, जिससे आपको अपनी मेहनत का बेहतर प्रदर्शन देते हुए, उससे अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। साथ ही यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको उसमें भी अच्छे अंक मिलने के योग बनेंगे।
पारिवारिक जीवन (Sagittarius Horoscope 2021 for Family)
पारिवारिक जीवन धनु राशि के जातकों के लिए वर्ष भर अच्छा रहेगा। क्योंकि यदि परिवार के सदस्यों के बीच कोई विवाद चल रहा था तो उसे भी आप दूर करते हुए, सदस्यों के बीच भाईचारा कायम करने में सफल रहेंगे।
वैवाहिक जीवन एवं संतान (Sagittarius Horoscope 2021 for Marital Life And Child)
शुरुआत में जीवनसाथी को स्वास्थ्य हानि होने से आपको मानसिक तनाव संभव है। उस दौरान एक अच्छे साथी की तरह देखभाल करते हुए, उनका दिल जीत पाने में भी सक्षम होंगे।
प्रेम जीवन (Sagittarius Horoscope 2021 for Love)
वर्ष 2021 धनु राशि के प्रेम संबंधों को सबसे अधिक प्रभावित करेगा। जहां आपका किसी कारणवश प्रियतम से विवाद संभव है तो वहीं आपका जरूरत से ज्यादा भावुक स्वभाव भी आप दोनों के बीच दूरी का असल कारण बन सकता हैं।
स्वास्थ्य जीवन (Sagittarius Horoscope 2021 for Health)
धनु राशि के जातकों के लिए ये वर्ष सबसे अधिक उत्तम सिद्ध होगा। सालभर आपको छोटी-छोटी बीमारियां से कुछ दो-चार होना पड़ सकता है, लेकिन इसके अतिरिक्त कोई बड़ा रोग आपको इस वर्ष परेशान नहीं करेगा और आप अपने सेहतमंद जीवन का आनंद लेते दिखाई देंगे।
ज्योतिषीय उपाय (Jyotish Remedy for Sagittarius)
हर शनिवार सरसों के तेल और साबुत उड़द की दाल का गरीबों और जरूरतमंदों में दान करें।
यह भी पढ़ें –
Virgo Horoscope 2021: कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा 2021, जानिए वार्षिक राशिफल