Good luck signs on road: अक्सर जब हम घर से बाहर निकलते हैं तो रास्ते में कभी पैसे, कभी कोई वस्तु या पूजा की सामग्री पड़ी दिखाई देती है। कई बार हम उन्हें नजरअंदाज़ कर देते हैं, तो कभी-कभी उठा भी लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सड़क पर मिली ये चीजें आपकी किस्मत से जुड़ा संकेत भी हो सकती हैं? दरअसल, शकुन शास्त्र के अनुसार, कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं जिनका मिलना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन-सी चीजें आपके लिए शुभ मानी जाती हैं।

पैसे मिलना

अगर आप कहीं जा रहे हों और रास्ते में आपको पैसे पड़े मिल जाएं, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार, यह इस बात का प्रतीक है कि जल्द ही आपके जीवन में धन लाभ होने वाला है। आने वाले समय में आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो सकती है। ऐसे में यदि आपको सड़क पर धन मिले, तो उसे किसी जरूरतमंद को दान कर देना चाहिए।

मोख पंख मिलना

शकुन शास्त्र में मोर पंख को सौभाग्य और देवी लक्ष्मी की कृपा का प्रतीक माना गया है। यदि बाहर जाते समय आपको सड़क पर मोर पंख दिख जाए, तो समझ लीजिए अब आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है। यह संकेत देता है कि घर में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होने वाला है और जल्द ही कोई शुभ सूचना मिलने के योग बन रहे हैं।

पीले फूल

शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर रास्ते में आपको पीले फूल दिखाई दें तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। यह संकेत देता है कि मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हैं और जल्द ही आपके जीवन में धन-संपन्नता का आगमन होने वाला है।

अनाज की बालियां

अगर रास्ते में चलते समय आपको गेहूं, चावल या कोई भी अनाज पड़ा हुआ दिखाई दे, तो इसे अनदेखा न करें। शकुन शास्त्र के अनुसार, यह बहुत शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है कि आपके घर में अन्न और धन की कभी कमी नहीं होगी। इस अनाज को पक्षियों को खिलाना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है।

फूल या फल

अगर रास्ते में आपको कोई ताजा फूल या फल पड़ा दिखाई दे, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार, यह संकेत देता है कि आपके जीवन में नई खुशियां और अच्छे अवसर आने वाले हैं। खासतौर पर अगर वह फूल पूजा में उपयोग हुआ हो, तो यह ईश्वर की विशेष कृपा का प्रतीक होता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें