Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं 7 फरवरी से 13 फरवरी का अपना साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है। यह सप्ताह मिथुन और सिंह और तुला राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रह सकता है। इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। धनु और कुंभ राशि वालों को भी सितारों का साथ मिलेगा। बाकी राशियों के लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…

मेष राशि: इस सप्ताह आप मित्रों और संबंधियों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा। साथ ही मुद्दे की चर्चा करने से उस समस्या का हल भी निकल सकता है। व्यापार वैसे तो इस सप्ताह ठीक रहेगा। लेकिन आपकी किसी कर्मचारी से नोंकझोक हो सकती है। जिसका आपको ध्यान रखना है। साथ ही कमीशन, कंसलटेंसी, कंप्यूटर के क्षेत्रों से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। वैवाहिक जीवन समान्य रहेगा। पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें।

वृष राशि: इस सप्ताह आप किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। किसी निटक संबंधी या रिश्तेदार से इस दौरान पुरानी चली आ रहीं गतलफहमी दूर हो सकतीं हैं। व्यापार में नया निवेश करने से अभी तो बेहतर होगा। क्योंकि आपके धन डूबने के संकेत मिल रहे हैं। इस सप्ताह कुछ अनावश्यक खर्चें हो सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। किसी पुराने मित्र से वार्तालाप होगी और खुशनुमा यादें ताजा हों सकतीं हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि: इस सप्ताह आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। साथ ही आपका योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या व कार्यों को व्यवस्थित करना आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आपके खिलाफ कुछ कार्यवाही हो सकती है। इस सप्ताह घर के सभी सदस्यों में अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। तनाव, अवसाद की नकारात्मक बातों से दूर रहें, तो बेहतर रहेगा।

कर्क ऱाशि: इस सप्ताह व्यापार में आपको कोई नया ऑर्डर मिल सकता है, जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। लेकिन इस सप्ताह कोई भी नया काम करने से पहले बुजुर्ग या किसी अनुभवी की सलाह जरूर ले लें। कार्यस्थल पर किसी भी व्यक्ति से वाद- विवाद में न फंसे अन्यथा लड़ाई हो सकती है। इस हफ्ता किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

सिंह राशि: यह सप्ताह व्यापारिक दृष्टि से शुभ रहेगा। व्यापार में आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। मशीनरी, कारखाने आदि से संबंधित व्यवसाय में व्यस्तता बनी रहेगी। आय की स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में अपने क्लाइंटों से व्यवहार अच्छा चाहिए ताकि आपको अच्छा लाभ हो सके। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान महसूस हो सकती है, कुछ समय आराम के लिए जरूर निकालें। पति- पत्ती के बीच संबंध खुशहाल रहेंगे।

कन्या राशि: इस सप्ताह व्यस्तता के बावजूद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालना जरूरी है। जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। इस सप्ताह व्यापार में अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। लेकिन सप्ताह के अंत तक चीजें सामान्य हो सकतीं हैं। ये समय धैर्य और संयम से ही काम लेने का है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। पति- पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का आदर करेंगे। साथ ही पारिवारिक सदस्यों में भी अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। गले और फेफड़ों से संबंधित इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए समय पर दवाई लें तो बेहतर होगा।

तुला राशि: इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलता दिख रहा है। सप्ताह अनुकूल है। अधिकतर काम आपके प्रयास से ही पूरे हो जाएंगे। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। कोई रुका हुआ कार्य दोबारा शुरू हो सकता है। कोई नई डील फाइनल हो सकती है। हा सरकारी कर्मचारियों के लिए थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक राशि: इस सप्ताह व्यापार में आपको ठीक- ठाक धनलाभ होता दिख रहा है। साथ ही बिजनेस संबंधी नीतियों पर फिर से विचार करें। इस समय नई तकनीक का प्रयोग करना व्यवसाय को गति दे सकता है और आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यस्तता के बावजूद आप परिवार तथा दोस्तों के साथ भी बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। जिससे आपके अंदर एक नई प्रकार की एनर्जी देखने को मिलेगी। ऑफिस में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। जीवनसाथी के साथ कुछ बातों को लेकर नोकझोंक हो सकती है, इसलिए पुरानी बातों को न करें, तो बेहतर रहेगा।

धनु राशि: इस सप्ताह आपको ग्रहों का पूरा साथ मिलेगा। इसलिए मन मुताबिक कार्य समय पर पूरा हो सकता है, इसलिए पूरे मनोयोग से प्रयासरत रहें। व्यापार में अच्छा धनलाभ होगा। लेकिन साझेदारी के काम में कुछ गलतफेहमी उत्पन्न हो सकतीं हैं। सरकारी कामों से संबंधित पेपर तथा फाइलें सुव्यवस्थित रखें। अन्यथा आपको किसी महत्वपूर्ण पेपर को लेकर परेशानी हो सकती है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या है, वो लोग चेकअप कराते रहें।

मकर राशि:  इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। वरना आपका नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह आपका किसी अनुभवी या बुजुर्ग से सलाह लेना लाभकारी सिद्ध होगा। ऑफिस में आपके द्वारा किए गए बेहतरीन कार्य की वजह से कंपनी को फायदा होगा और आपकी वाहवाही होगी। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर नोकझोंक रह सकती हैं। इसलिए लगातार बहस करने से बचें। तो बेहतर होगा। सेहत सामान्य रहेगी। लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। (यह भी पढ़ें)- Rashi Parivartan 2022 : फरवरी माह में सूर्य, शुक्र और मंगल करेंगे गोचर, इन 5 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ

कुंभ राशि: इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अगर आपका धन कहीं अटका हुआ था तो वो इस सप्ताह मिल सकता है। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। जिसका आपको भविष्य में फायदा होगा। लेकिन यह सप्ताह निवेश करने के लिए नहीं है, इसलिए नए निवेश से बचें। युवाओं को करियर संबंधित सफलता मिल सकती है, इसलिए प्रयासरत रहें। घर का माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें, अन्यथा पेट से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

मीन राशि: इस सप्ताह घर तथा व्यवसाय दोनों ही क्षेत्र में आप उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। जिससे आपको मासनिक शांति मिलेगी। व्यवसाय में आपको मेहनत के अनुकूल फल मिल जाएंगे। कार्यस्थल पर किसी से बहसबाजी से बचें, अन्यथा मनमुटाव हो सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। पारिवारिक सदस्य किसी विषय को लेकर चर्चा करते नजर आएंगे। सरकारी कर्मचारियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। (यह भी पढ़ें)- Nakshatra Privartan: शनि का नक्षत्र परिवर्तन इन 4 राशि वालों के लिए हो सकता है सबसे खास, धन में वृद्धि के जबरदस्त आसार