Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 12 दिसंबर  से 18 दिसंबर तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…

मेष राशि: 

  • आप लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है।
  •  इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा की संभावना बन रही है।
  • बेराेजगार लोगों को कामकाज के नए अवसर इस सप्ताह मिल सकते हैं।
  • इस सप्ताह व्यापार में निवेश से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
  • दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

वृष राशि:

  • आप लोगों के लिए इस सप्ताह में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
  • कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें वे आपके कार्य में अड़ंगे डालने का कार्य कर सकते हैं।
  • इस सप्ताह कुछ फालतू खर्चे हो सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।
  • नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।
  • दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। 

मिथुन राशि:

  • इस सप्ताह आपको सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।
  • कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है, जिससे आपको मानसिक तनाव भी रह सकता है।
  • समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
  • सप्ताह के अंत में भूमि-भवन से जुड़ा कोई विवाद अचानक से आपके सामने आ सकता है। 
  • जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

कर्क राशि: 

  • आप लोगों के लिए ये सप्ताह मिल जुला साबित हो सकता है।
  • वहीं इस सप्ताह आपका कोर्ट-कचहरी में कोई विवाद चल रहा है तो फैसला हक में आ सकता है।
  • व्यवसाय में मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं।
  • नौकरीपेशा लोगों के लिए नए मार्ग खुल सकते हैं।
  • कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का सहयोग मिल सकता है।
  • दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा और परिवार के साथ सुखद पल बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। 

सिंह राशि:

  • आप लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल साबित हो सकता है।
  • पैतृक संपत्ति से जुड़े वाद विाद समाप्त हो सकते हैं।
  • नौकरीपेशा लोगोंं को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
  • इस सप्ताह आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील करने में कामयाब हो सकते हैं।
  • परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा. लव पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रह सकते हैं।

कन्या राशि:

  • यह सप्ताह कन्या राशि के लोगों को सुखद और लाभदायक साबित हो सकता है।
  • इस सप्ताह आपकी कोई योजना सफल हो सकती है।
  • सत्ता या शासन से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित हो सकता है।
  • करियर-कारोबार में इस हफ्ते लाभ होता दिख रहा है।
  • दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

तुला राशि:

  • आप लोगों के लिए इस सप्ताह कोई नया समाचार मिल सकता है।
  • नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। 
  • वहीं इस सप्ताह आपको व्यापार में नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे अच्छा मुनाफा हो सकता है।
  • इस सप्ताह आप बिजनेस के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं।
  • दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा, परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि: 

  • इस सप्ताह आप लोगों को आर्थिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। 
  • व्यापार में इस सप्ताह अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आय में वृद्धि होगी।
  • इस सप्ताह आपको धार्मिक या मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
  • इस सप्ताह आपको उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।
  • अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है या बात चल सकती हैं।
  • जीवनसाथी के सात संबंध मधुर रहेंगे।

धनु राशि:

  • यह सप्ताह आप लोगों को सुखद और लाभप्रद साबित हो सकता है। 
  • करिअर या कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी खुशबरी सुनने को मिल सकती है। 
  • इस सप्ताह आपको संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
  • आपको इस सप्ताह पूर्व में किए गए निवेश से लाभ हो सकता है।
  • इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।

मकर राशि:

  • यह सप्ताह मकर राशि के जातकों को थोड़ा प्रतिकूल साबित हो सकता है।
  • नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का बोझ और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
  • इस सप्ताह शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं।
  • धन के लेन-देन और निवेश करते समय खूब सावधानी बरतें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
  • दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि: 

  • यह सप्ताह आपको व्यापार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है।
  • व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे अच्छा धनलाभ हो सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से संबंध बिगड़ सकते हैं।
  • इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
  • इस सप्ताह खान-पान का विशेष ख्याल रखें। अन्यथा पेट से संबंधित परेशानी हो सकती हैं।

मीन राशि:

  • यह सप्ताह आपको गुरु ग्रह के प्रभाव से सुखद सिद्ध साबित हो सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की प्रशंसा करते हुए नजर आएंगे और जूनियर का पूरा सहयोग मिल सकता है।
  • परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को इस सप्ताह कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
  • इस सप्ताह धन अधिक खर्च हो सकता है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।
  • पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा।