Horoscope 2023: साल 2023 शुरू होने में 20 दिन से भी कम दिन बचे हुए हैं। ऐसे में हर व्यक्ति सोच रहा है कि आना वाला साल उसके लिए कैसा रहेगा। अगर हम अंक ज्योतिष के अनुसार देखें तो इस साल 2023 का अंक 7 है। वहीं ज्योतिष के अनुसार इस साल कई बड़े ग्रह जैसे- शनि,गुरु और राहु राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। आइए आज आपको बताते हैं कि साल 2023 मकर, कुंभ और मीन राशि (Meen, Makar And Kumbh rashifal 2023) के जातकों के लिए कैसा रहेगा।
मकर राशि: आप लोगों के लिए साल 2023 शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही रिलेशनशिप के मामले में इस साल आप कुछ भावुक हो सकते हैं। जिसका सामने वाला फायदा भी उठा सकता है। इसलिए अत्यधिक भावुक होने से बचें। साथ ही इस साल नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं कारोबारियों को इस साल अच्छा धनलाभ हो सकता है।
कुंभ राशि: साल 2023 आप लोगोंं को सितारों का साथ मिल सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि में ही गोचर करने जा रहे हैं। वहीं शनि देव की कुंभ प्रिय राशि भी है। इसलिए इस समय आपको करियर- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही इस साल आपको प्रेम- संबंधों में सफलता भी मिल सकती है। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेंगे। जिससे इस समय आपका पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। साथ ही अगर स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी सेहत इस साल अच्छी रहेगी। वहीं पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती है।
मीन राशि: आप लोगों के लिए साल 2023 करियर और कारोबार के लिहाज से तो लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। लेकिन वैवाहिक जीवन और प्रेम- संबंधों के मामले में कुछ खट्टा- मीठा साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी योजना सफल हो सकती है। साथ ही पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं व्यापार में आपको आशातीत सफलता मिल सकती है। वहीं जीवनसाथी के साथ कुछ विषयों को लेकर मतभेद हो सकता है।