Rashifal 2020: साल 2020 आने को है और इस नये साल का मूलांक होगा नंबर 4। ये अंक राहु ग्रह का माना जाता है। इस ग्रह को राजनीति और जोड़ तोड़ करने वाला माना गया है। इसलिए जिन लोगों का संबंध राजनीति, शिक्षा, संचार, सूचना प्रौद्योगिकी आदि से है उनके लिए ये साल महत्वपूर्ण रहेगा। कभी लाभ तो कभी हानि का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक कष्ट बढ़ सकते हैं। जानिए मूलांक 1 से लेकर मूलांक 9 वालों के लिए कैसा रहेगा ये आने वाला साल…

मूलांक 1: अंक ज्योतिष के आधार पर मूलांक 1 वालों के लिए नया साल काफी खुशनुमा साबित होगा। साल की शुरुआत में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साल की शुरुआत जोश के साथ होगी। लेकिन शुरुआत के महीने निकल जाने के बाद अचानक से परेशानियां खड़ी होने लगेंगी। पूरा राशिफल यहां जानिए

मूलांक 2: इस ग्रह वालों का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। ये लोग मानसिक तौर पर काफी मजबूत और स्वभाव से चंचल होते हैं। साल 2020 में आप जीवन में कुछ बेहतर करने की ओर अग्रसर होंगे। लाभ के मौके तो मिलेंगे लेकिन आप उसे अपने हाथ से गवां भी सकते हैं। पूरा राशिफल यहां पढ़ें

मूलांक 3: आपके लिए ये साल चुनौतियों भरा रहने वाला है। आपको अपनी सेहत को लेकर विशेष ध्यान रखना होगा। मेहनत के अनुसार धन अर्जित कर पायेंगे। काम के चलते यात्राओं पर काफी धन खर्च करना पड़ सकता है। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें नहीं तो ऑफिस में सीनियर्स के साथ झगड़ा हो सकता है। पूरा राशिफल यहां पढ़ें

मूलांक 4: इस साल आपको नौकरी और व्यापार में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों से आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है। जून से सितंबर तक का समय आपकी लाइफ के लिए अच्छा रहने वाला है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। पूरा राशिफल यहां पढ़ें

मूलांक 5: एडवेंचर, ग्रोथ और मनोरंजन से भरा रहने वाला है आपके लिए नया साल। कार्यक्षेत्र में हालांकि कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नये काम की शुरुआत हो सकती है। पार्टनरशिप के काम में फायदा मिलने की उम्मीद है। सरकारी नौकरी मिलने के प्रबल योग हैं। पूरा राशिफल यहां पढ़ें

मूलांक 6: आपके लिए नया साल नई चुनौतियां लेकर के आ सकता है। प्रतियोगी परिक्षाओं में मेहनत के अनुसार ही रिजल्ट मिलेगा। नौकरी बदलने की सोच सकते हैं लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। विदेश जाने के इच्छुक जातकों को कष्ट हो सकता है। पूरा राशिफल यहां पढ़ें 

मूलांक 7: आपके लिए नया साल सकारात्मक रहने के आसार हैं। खोया हुआ प्यार वापस आ सकता है। धार्मिक कार्यों में ज्यादा मन लगेगा। हेल्थ का विशेष ध्यान रखें। फूड पॉइजनिंग होने का खतरा है। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। व्यापार में विस्तार करने की योजना बन सकती है। पूरा राशिफल यहां पढ़ें

[bc_video video_id=”5972641601001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

मूलांक 8: नये साल में काफी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। नौकरी में बदलाव के आसार हैं। सरकारी नौकरी मिल सकती है। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए ये साल उत्तम साबित होगा। लेकिन लव लाइफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नये रिश्तों में धोखा मिल सकता है। पूरा राशिफल यहां पढ़ें 

मूलांक 9: नये साल में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है लेकिन मित्रों का सहयोग मिलने से आप हर परेशानी का सामना कर सकेंगे। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। पूरा राशिफल यहां पढ़ें