Aries, Taurus and Mithun Rashifal 2024: नया साल शुरू होने में करीब एक महीने से ज्यादा का समय बचा हुआ है। ऐसे में हर व्यक्ति के मन में यह सवाल है कि आने वाला साल उसके लिए कैसा रहेगा। आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2024 में गुरु, शुक्र और सूर्य जैसे बड़े ग्रह गोचर करेंगे। साथ ही शनि देव भी साल 2024 में उदय होंगे जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मेष, वृष और मिथुन राशि के लोगों को नया साल कैसा रहेगा। आइए जानते हैं…
मेष राशिफल 2024 (Mesh Rashifal 2024)
आप लोगों के लिए साल 2024 करियर और कारोबार मामलों में तरक्की भरा साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के 11वें स्थान पर भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही वह साल 2024 में उदय होंगे। वहीं गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न स्थान में भ्रमण कर रहे हैं। लेकिन वह 1 मई को वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसलिए इस साल आप पर शनि और गुरु जैसे महत्वपूर्ण ग्रहों का विशेष आशीर्वाद रहेगा। इसलिए इस साल आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस साल इनकम के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं ऑयल, लोहा और पेट्रोल से जुड़े कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस साल आप शनि देव के आशाीर्वाद से वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। लेकिन रिलेशनशिप में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य भी इस साल थोड़ा खराब रह सकता है। इसलिए लापरवाही नहीं बरतें।
वृष राशिफल 2024 (Vrishabh Rashifal 2024)
वैदिक ज्योतिष अनुसार आप लोगों को साल 2024आर्थिक दृष्टि से शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से कर्म भाव पर संचरण कर रहे हैं और वह साल 2024 में यहीं विराजमान रहेंगे। साथ ही वहीं गुरु बृहस्पति आपकी राशि से 1 मई तक 12वें भाव में संचरण करेंगे। इसके बाद वह आपकी राशि में भी भ्रमण करेंगे। इसलिए इस साल आपको नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। वहीं अगर आप नौकरी में कार्यरत हैं तो कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग हैं। साथ ही मई के बाद आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपका झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा। वहीं इस साल आप प्रापर्टी और वाहन भी खरीद सकते हैं। छात्रों के लिए ये साल बहुत ही बेहतरीन रह सकता है। लेकिन रिलेशनशिप के मामले में जो कुछ परेशानियों का सामना आपको करना पड़ रहा था, उससे अब आपको छुटकारा मिलेगा।
मिथुन राशिफल 2024 (Mithun Rashifal 2024
अगर साल 2024 में आपकी गोचर कुंडली से दो महत्वपूर्ण ग्रह शनि और गुरु की बात करें तो शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण कर रहे हैं। साथ ही गुरु ग्रह 1 मई तक आपकी राशि से इनकम भाव पर तो वहीं उसके बाद 12वें भाव पर विचरण करेंगे। इसलिए मई तक आपकी आय जबरदस्त रहने वाली है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। व्यापारी कोई व्यवसायिक डील कर सकते हैं। वहीं मई से पहले आपको किसी निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध के लिहाज से अच्छा सिद्ध हो सकता है।
वहीं इस साल अविवाहित लोगों का विवाह हो सकता है। साथ ही प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। प्रेम विवाह भी हो सकता है। प्रतियोगी विद्यार्थियों को इस साल मेहनत का फल थोड़ा कम मिलता दिख रहा है। वहीं शनि देव आपको भाग्य का साथ दिलाएंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आपको पुत्र और पौत्र की प्राप्ति हो सकती है।