Guru Margi In Aries: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को वैभव, ऐश्वर्य, सुख, समृद्धि और ज्ञान का कारक माना जाता है। मतलब जब गुरु की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। साथ ही देश- दुनिया पर भी असर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि दिसंबर में गुरु ग्रह अपनी सीधी चाल चलने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय गुरु ग्रह का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही इस लोगों को आक्समिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि मंगल के मित्र हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही कार्य करने की शैली में निखार आएगा। वहीं आपके मान- सम्मान में इजाफा होगा। साथ ही करियर और रोजगार से संबंधित शुभ समाचार आपको मिलेंगे। वैवाहिक संबंधों और प्रेम संबंधों के लिए भी गुरु का मार्गी होना शुभ माना जा रहा है। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से भाग्य और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप इस दौरान देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
गुरु बृहस्पति का सीधी चाल चलना आप लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो गुरु ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह धन स्थान पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर धनलाभ होता रहेगा। वहीं आपको कारोबार में नए और बेहतरीन अवसर मिलेंगे। छात्रों को भी प्रतियोगी परीक्षा के मामले में विशेष सफलता मिलेगी। साथ ही इस समय कारोबारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिलेगी। वहीं बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लगों के लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो गुरु ग्रह का आपकी राशि पर आधिपत्य है साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय संतान के इच्छुक लोगों को संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं करियर में आपको कई बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार के लोगों से आपको हर प्रकार की मदद मिलेगी। आपके करियर में शुभ प्रभाव बढ़ेंगे। साथ ही आपको इस दौरान आकस्मिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। वहीं प्रेम- संबंधों में भी आपको सफलता मिल सकती है।
