Guru Margi In Aries: साल 2024 शुरू होने से पहले कई ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करने जा रहे हैं। उसमें देवताओं के गुरु बृहस्पति का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि 31 दिसंबर को गुरु बृहस्पति वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको साल 2024 में गुरु ग्रह का विशेष आशीर्वाद मिल सकता है। इन लोगों को धन, वैभव, समृद्धि और सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों पर साल 2024 में गुरु ग्रह का विशेष आशीर्वाद रहेगा। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से भाग्य और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन भी हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं इस अवधि में आपको नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गुरु ग्रह के मार्गी होने से आप लोगों को साल 2024 में करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपके लिए आय के साधन बनते जाएंगे। वहीं इस समय आपको यात्राओं से लाभ होगा। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो लोग रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार रहेगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों को गुरु ग्रह का सीधी चाल से चलना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी संतान की तरक्की हो सकती है। साथ ही अगर आपका प्रेम- संबंध चल रहा है तो वो आपका विवाह में तब्दील हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको भूमि वाहन और पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल