Makar Sankranti 2020, Surya Transit Effects On Rashi (January To December Rashifal): एक साल में कुल 12 संक्रांति पड़ती हैं। जिनमें दो संक्रांति महत्वपूर्ण मानी गई हैं। एक मकर संक्रांति जिस दिन सूर्य भगवान उत्तरायण होते हैं दूसरी कर्क संक्रांति जिस दिन सूर्य दक्षिणायन होते हैं। सूर्य के उत्तरायण होने की स्थिति शुभ मानी गई है। तभी तो इस दौरान स्नान दान (Snan 2020) का काफी महत्व होता है। इस बार सूर्य की दिशा 15 जनवरी को बदल रही है। इसलिए इसी दिन मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2020) यानी खिचड़ी (Khichdi 2020) पर्व मनाया जायेगा। सूर्य के उत्तरायण होने से देवों के दिन शुरू हो जाते हैं।

15 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो 24 जनवरी को शनि (Shani Gochar 2020) भी इसी राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मकर राशि में पहले से ही बुध भी विराजमान हैं। इन तीनों ग्रहों की युति का सभी राशियों पर विशेष रूप से प्रभाव पड़ने जा रहा है। जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद का समय आपके लिए कैसा रहेगा?

मकर संक्रांति की पूजा विधि, मुहूर्त, कथा और सभी जानकारी देखिए यहां

मेष: सूर्य के प्रभाव से आपको मनचाही नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। नौकरी करने वाले जातकों को अपने बॉस का सहयोग मिलेगा।

वृष: सूर्य आपकी राशि के भाग्य भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जो आपके लिए शुभ संकेत है। नौकरी और व्यापार में उन्नति की स्थिति बनेगी। लेकिन शनि का राशि परिवर्तन कष्ट देगा।

मिथुन: सूर्य के राशि परिवर्तन के प्रभाव से आपको नौकरी में अड़चन आ सकती है। मेहनत काफी ज्यादा करनी पड़ेगी। बिजनेस से जुड़े जातकों का अपने सहयोगी से झगड़ा हो सकता है।

कर्क: आपके लिए सूर्य का गोचर अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। लेकिन दांपत्य जीवन में काफी परेशानी रह सकती है। साझेदारी के काम में संभलकर चलना होगा।

सिंह: सूर्य का राशि गोचर सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बेहतर साबित होगा। सफलता मिलने के प्रबल आसार हैं। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

कन्या: शनि के राशि परिवर्तन करने तक का समय काफी सामान्य रहेगा। लेकिन इसके बाद से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान को कष्ट होगा।

तुला: इस राशि के जातकों को धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। वाहन खरीद सकते हैं। पैसा संभलकर खर्च करें।

वृश्चिक: सूर्य देव के गोचर के बाद का समय आपके लिए उन्नति से भरा रहेगा। इस दौरान आपको अपने कार्यों में की गई मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में भी सुख शांति का माहौल रहने वाला है।

धनु: सूर्य के गोचर के बाद का समय आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। किसी से बेवजह की बहस न करें तो अच्छा होगा। सिर दर्द परेशान कर सकता है।

मकर: सूर्य देव आपकी ही राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जो आपकी परेशानियां बढ़ने का संकेत दे रहे हैं। सेहत का खास ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव ज्यादा रहेंगे।

कुंभ: विदेश यात्रा के योग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते तनाव पूर्ण रहेंगे। खर्चों पर खास नियंत्रण रखने की जरूरत पड़ेगी। अन्यथा कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मीन: आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने के आसार हैं। परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। रूके हुए काम पूरे होंगे।

Rashifal 2020: अब महीने के अनुसार पढ़ें अपना साल 2020 का राशिफल

मासिक राशिफल, जनवरी 2020 | मासिक राशिफल, फरवरी 2020 | मासिक राशिफल, मार्च 2020मासिक राशिफल, अप्रैल 2020। मासिक राशिफल, मई 2020 ।  मासिक राशिफल, जून 2020 । मासिक राशिफल, जुलाई 2020 । मासिक राशिफल, अगस्त 2020  मासिक राशिफल, सितंबर 2020। मासिक राशिफल, अक्टूबर 2020 । मासिक राशिफल, नवंबर 2020 । मासिक राशिफल, दिसंबर 2020 ।